facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घर चलाने में जूझ रहे कैब ड्राइवर, डिलिवरी पर्सन जैसे गिग श्रमिक, कई वजहों से बढ़ रहा मानसिक तनाव: रिपोर्ट

Advertisement

यह जानकारी इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) के सहयोग से पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई सर्वेक्षण रिपोर्ट से मिली है।

Last Updated- March 11, 2024 | 10:37 PM IST
Online delivery

काम के अधिक घंटे और कम कमाई के कारण देश के गिग कामगारों को घर चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उनके लिए प्लेटफॉर्म पर अपनी आईडी निष्क्रिय होने अथवा रद्द होने का खतरा भी रहता है। साथ ही वे मानसिक तनाव से भी गुजरते हैं।

काम के अधिक घंटे और कम कमाई के कारण देश के गिग कामगारों को घर चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उनके लिए प्लेटफॉर्म पर अपनी आईडी निष्क्रिय होने अथवा रद्द होने का खतरा भी रहता है। साथ ही वे मानसिक तनाव से भी गुजरते हैं। यह जानकारी इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) के सहयोग से पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई सर्वेक्षण रिपोर्ट से मिली है।

सोमवार को जारी प्रिजनर्स ऑन व्हील्स रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 83 फीसदी कैब ड्राइवर एक दिन में 10 घंटे से अधिक काम करते हैं और 78 फीसदी डिलिवरी पर्सन भी इतने ही घंटे रोजाना काम करते हैं।

इसके अलावा 43 फीसदी कैब ड्राइवरों ने कहा कि वे हर महीने 15 हजार रुपये (भोजन, ईंधन, वाहन रखरखाव और बैंक को देने वाली ईएमआई के बाद) से भी कम कमाते हैं। डिलिवरी पर्सन की मासिक आमदनी बमुश्किल 10 हजार रुपये है। इसकी वजह से करीब 70 फीसदी कैब ड्राइवरों और डिलिवरी पर्सन को अपना घर चलाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘कम आमदनी का मुख्य कारण अनुचित किराया, एग्रीगेटरों द्वारा कमीशन दरें और मनमानी कटौती हैं। सर्वेक्षण में शामिल हर तीन में से एक व्यक्ति ने कहा कि कंपनियां प्रति राइड 31 से 40 फीसदी कमीशन लेती हैं जबकि कंपनियों ने आधिकारिक तौर पर 20 फीसदी कमीशन लेने की जानकारी दी है।’

रिपोर्ट में ऐप आधारित गिग और प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था में कामकारों की कमाई और कामकाजी परिस्थितियों के रुझान को दर्शाया गया है। देश के 8 शहरों (दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, इंदौर, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलूरु) में 10,000 से अधिक कैब ड्राइवरों और डिलिवरी पर्सन को इस सर्वेक्षण में शामिल किया गया था।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि करीब 41 फीसदी कैब ड्राइवर और 48 फीसदी डिलिवरी पर्सन को सप्ताह में एक दिन भी छुट्टी नहीं मिलती है। इस कारण वे अपने परिवार को पूरा वक्त नहीं दे पाते हैं। उल्लेखनीय है कि 86 फीसदी डिलिवरी पर्सन का कहना है कि 10 मिनट में डिलिवरी वाली योजना उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

First Published - March 11, 2024 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement