facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नहीं हिलाएगी ग्लोबल मंदी, निर्यात में इस साल भी मजबूत भारत

Advertisement

भारत ग्लोबल बिजनेस सुस्ती के बावजूद निर्यात लक्ष्य को बरकरार रखने का लक्ष्य रखता है

Last Updated- January 03, 2024 | 8:00 PM IST
चीनी निवेश पर सरकार के रुख में बदलाव नहीं, इकनॉमिक सर्वे एक स्वतंत्र रिपोर्ट: पीयूष गोयल, No rethinking on support for Chinese for investments in India: Piyush Goyal

कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को भरोसा जताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान ग्लोबल बिजनेस सुस्त पड़ने के बावजूद भारत पिछले साल के अपने निर्यात आंकड़ों को बरकरार रखने में सफल रहेगा। गोयल ने कहा कि भारत का प्रोडक्ट एवं सर्विसेज का निर्यात पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में 776 अरब डॉलर हो गया था।

इसके दो साल पहले यह 500 अरब डॉलर रहा था। गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ग्लोबल स्तर पर आर्थिक वृद्धि में गिरावट आई है, अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस भी नकारात्मक दायरे में है। इस साल अंतरराष्ट्रीय बिजनेस में गिरावट आने की आशंका है। उस परिप्रेक्ष्य में हम तेजी से बढ़ने के बाद अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं।”

इसके साथ ही कॉमर्स मंत्री ने उम्मीद जताई कि चालू वित्त वर्ष में भारत अपने पिछले आंकड़ों को बरकरार रख पाएगा। वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-नवंबर के दौरान देश का उत्पाद निर्यात 6.51 प्रतिशत घटकर 278.8 अरब डॉलर हो गया। आठ महीने की इस अवधि में सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 220.66 अरब डॉलर था।

इसके पहले उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024’ और ओडीओपी पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत “आयात विरोधी” नहीं है और जहां भी जरूरत हो, कंपनियां सामान आयात कर सकती हैं। उन्होंने कहा, “आत्मनिर्भर भारत का मतलब आयात रोकना नहीं है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी आम चुनाव से पहले देश की अर्थव्यवस्था के चार लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - January 3, 2024 | 8:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement