facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GMDC के बोर्ड ने 2024-25 के लिए 3,041 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च को मंजूरी दी

Advertisement

GMDC भारत में अग्रणी खनन कंपनियों में से एक है। यह गुजरात सरकार का एक सार्वजनिक उपक्रम है।

Last Updated- February 22, 2024 | 6:10 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गुजरात खनिज विकास निगम लिमिटेड (जीएमडीसी) के निदेशक मंडल ने अगले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 3,041 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च (Capex) को मंजूरी दे दी है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 800 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च लक्ष्य रखा था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया, ‘GMDC को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 3,041 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय को निदेशक मंडल की मंजूरी की घोषणा करने पर गर्व है। यह खनिज क्षेत्र में पर्याप्त वृद्धि और सतत विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।’

कंपनी के अनुसार, वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण खनिजों की भूमिका को पहचानते हुए उसने अपनी धातु परियोजनाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 462 करोड़ रुपये अलग रखे हैं।

GMDC भारत में अग्रणी खनन कंपनियों में से एक है। यह गुजरात सरकार का एक सार्वजनिक उपक्रम है। वर्तमान में इसकी पांच परिचालन वाली लिग्नाइट खदानें कच्छ, दक्षिण गुजरात और भावनगर क्षेत्र में स्थित हैं।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 6:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement