facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian economy के लिए अच्छी खबर! Fitch ने FY25 के लिए भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को 6.5% से बढ़ाकर 7% किया

Advertisement

रेटिंग एजेंसी Fitch ने कहा कि इमर्जिंग इकोनॉमी में खासकर भारत की ग्रोथ मार्च 2024 (FY24) को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में विकास दर 7.8 प्रतिशत रह सकती है।

Last Updated- March 14, 2024 | 1:51 PM IST
Fitch Ratings
Rating agency Fitch (File Photo)

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने भारत की FY25 ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) ग्रोथ का अनुमान पहले के 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। फिच रेटिंग्स को उम्मीद है कि भारत की अर्थव्यवस्था अपनी मजबूत विस्तार जारी रखेगी।

2024 के अंत तक घटेगी सीपीआई मुद्रास्फीति

फिच को उम्मीद है कि जुलाई से दिसंबर तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा दर में 50 बीपीएस की कटौती की जाएगी और उम्मीद है कि 2024 के अंत तक भारत की सीपीआई मुद्रास्फीति (CPI inflation) धीरे-धीरे घटकर 4 प्रतिशत हो जाएगी।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि इमर्जिंग इकोनॉमी में खासकर भारत की ग्रोथ मार्च 2024 (FY24) को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में विकास दर 7.8 प्रतिशत रह सकती है। वहीं, FY25 के लिए रियल GDP ग्रोथ अनुमान को 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया है।

यह भी पढ़ें: WPI Inflation: महंगाई के मोर्चे पर राहत, फरवरी में थोक मुद्रास्फीति घटकर 0.2 फीसदी पर आई

RBI घटा सकता है रीपो रेट

फिच ने अपनी रिपोर्ट में उम्मीद जताई है कि केंद्रीय बैंक (RBI) जुलाई से दिसंबर में रीपो रेट घटा सकता है। 0.5 फीसदी की कटौती होने की संभावना है।

इस बीच, फिच ने चीन के 2024 के पूर्वानुमान को 4.6 प्रतिशत से घटाकर 4.5 प्रतिशत कर दिया, जो प्रॉपर्टी सेक्टर के लिए दृष्टिकोण में गिरावट और डिफ्लेशन दबाव के बढ़ते सबूत को दर्शाता है।

हालांकि, रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अधिकारी फिस्कल सपोर्ट बढ़ा रहे हैं और इससे पूर्वानुमान पर प्रभाव कम हो गया है। हाल ही में मूडीज (Moody’s) ने भारत की 2024 जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.1 फीसदी से बढ़ाकर 6.8 फीसदी कर दिया है।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 1:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement