facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इकॉनमी के लिए अच्छी खबर, सर्विस सेक्टर की गतिविधियां दिसंबर में पिछले छह महीने के उच्चतम स्तर पर

Advertisement

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सेवा का पर्चेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) दिसंबर में मासिक आधार पर बढ़कर 58.5 पर पहुंच गया। नवंबर में यह 56.4 पर था।

Last Updated- January 04, 2023 | 12:32 PM IST
BFSI Summit: Bankers want privatization of public sector banks

भारत की सर्विस सेक्टर की गतिविधियां दिसंबर 2022 के दौरान बढ़कर पिछले छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मजबूत मांग और उच्च कीमतों के बावजूद पॉजिटिव व्यापारिक धारणा के बीच इसमें वृद्धि हुई है।

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सेवा का पर्चेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) दिसंबर में मासिक आधार पर बढ़कर 58.5 पर पहुंच गया। नवंबर में यह 56.4 पर था। यह लगातार 17वां महीना है जब सेवा क्षेत्र में विस्तार देखा गया है। PMI का  50 से ऊपर होना  गतिविधियों में तेजी को सूचित करता है जबकि 50 से नीचे गिरावट को बताता है।

एसएंडपी ग्लोबल मार्किट इंटेलिजेंस की इकनॉमिक्स एसोसिएट निदेशक पॉलिएना डि लीमा ने कहा, ‘‘वर्ष 2023 में प्रवेश करने के साथ कंपनियों ने आउटपुट के लिहाज से मजबूत आशावाद का संकेत दिया है।”

उन्होंने कहा, “इनपुट (कच्चे माल) की कीमतें तेजी से बढ़ीं और कीमतों में तेजी आने से मुद्रास्फीति के रुझान मिले-जुले है। ईंधन, खाने-पीने की वस्तुओं, स्टाफ़ और परिवहन लागत बढ़ने के कारण खर्च भी तेजी से बढ़ा। इसलिए कीमतें नवंबर से थोड़ी कम होने के बावजूद बढ़ी रहीं।

डि लीमा के अनुसार, “सकारात्मक धारणा और नए व्यवसाय की निरंतर वृद्धि ने रोजगार सृजन का समर्थन करना जारी रखा। हालांकि, ऐसे सेक्टर भी है जहां वर्तमान की जरुरतों से निपटने के लिए क्षमताएं पर्याप्त थीं।”

इसके अलावा विनिर्माण क्षेत्र के लिए देश का पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) दिसंबर में बढ़कर 57.8 पर पहुंच गया, जो 26 महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। नवंबर में पीएमआई 55.7 था।

एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा जारी सर्वेक्षण के मुताबिक पिछले दो साल से भी अधिक समय में कारखानों को सबसे ज्यादा ठेके दिसंबर में ही मिले और तभी इसका उत्पादन भी सबसे अधिक रहा। इसी कारण पीएमआई आंकड़ा इतना ज्यादा बढ़ा है।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 12:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement