facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए आई अच्छी खबर, Jobs में 41% का उछाल

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में आईटी - हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फ्रेशर भर्ती मामले में अग्रणी बना रहा।

Last Updated- March 06, 2025 | 7:55 PM IST
jobs

मुख्य रूप से नए लोगों (फ्रेशर्स) की भर्ती के कारण देश के रोजगार बाजार में फरवरी माह में भी तेजी जारी रही और इसमें सालाना आधार पर 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। एशिया के रोजगार एवं प्रतिभा मंच, फाउंडिट (पूर्व में मॉन्स्टर एपीएसी और एमई) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में नए लोगों की नियुक्तियों में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह अपना करियर शुरू करने वाले प्रतिभाशाली कर्मियों के लिए नियोक्ताओं की निरंतर मांग को दर्शाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी, 2025 में नियुक्तियों में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी नए लोगों की भर्तियों में उछाल के कारण हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में आईटी – हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फ्रेशर भर्ती मामले में अग्रणी बना रहा। वर्ष 2024 में इसका हिस्सा 17 प्रतिशत से लगभग दोगुना होकर वर्ष 2025 में 34 प्रतिशत हो गया।

फाउंडिट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वी सुरेश ने कहा, ‘‘कौशल आधारित नियुक्ति की ओर बदलते रुख से इनकार नहीं किया जा सकता। नियोक्ता व्यावहारिक विशेषज्ञता और उद्योग-संबंधित कौशल वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रहे हैं।’’ इस बीच, बीएफएसआई और बीपीओ/आईटीईएस जैसे क्षेत्रों में नए लोगों की भर्तियों में गिरावट देखी गई, जो उद्योग की बदलती प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

युवाओं के रोजगार के लिए मोदी सरकार क्या कर रही है? पढ़े, PM Modi का पूरा भाषण

बड़ी खबर! PM Internship Scheme का हिस्सा बनना चाहती है चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की शीर्ष संस्था ICAI

 

 

Advertisement
First Published - March 6, 2025 | 7:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement