facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Government Bonds: बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड 2 माह के शीर्ष पर

Advertisement

अप्रैल में सरकार के 10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड में 10 आधार अंक की मजबूती आई थी।

Last Updated- April 08, 2024 | 11:11 PM IST
FPI registration process will be easier for government bond investors: SEBI सरकारी बॉन्ड निवेशकों के लिए आसान होगी FPI रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: SEBI

सरकार के 10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड सोमवार को बढ़कर 2 माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस पर यूएस ट्रेजरी की यील्ड में तेजी का असर पड़ा है। बेंचमार्क यील्ड 7.15 प्रतिशत पर बंद हुआ, जो 30 जनवरी के बाद का उच्च स्तर है। शुक्रवार को यह 7.12 प्रतिशत पर बंद हुआ था।

अप्रैल में सरकार के 10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड में 10 आधार अंक की मजबूती आई थी। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज प्राइमरी डीलरशिप के वाइस प्रेसीडेंट नवीन सिंह ने कहा, ‘अमेरिकी यील्ड में बढ़ोतरी की वजह से यील्ड बढ़ा है।

दरें वैश्विक रूप से बढ़ रही हैं। ऐसे में भारत इससे अलग नहीं हो सकता है। इसे (बेंचमार्क यील्ड) को इस स्तर के आसपास थोड़ी स्थिरता मिल सकती है। इसमें बहुत ज्यादा वृद्धि नहीं होगी।’

हाल में नीलाम हुए सरकार के10 साल के सरकार के बॉन्ड, जिसे शुक्रवार को पहली बार पेश किया गया था, दूसरा सबसे बड़ा कारोबार वाला बॉन्ड बनकर तेजी से उभरा है। बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि इसके दूसरे इश्यूएंस के बाद बेंचमार्क का दर्जा मिल सकता है। सरकार ने 20,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड की नीलामी की थी, जिसका कूपन 7.10 प्रतिशत तय किया गया था।

मौजूदा बेंचमार्क बॉन्ड को सबसे अधिक कारोबार वाला बॉन्ड बनने और अपने पूर्ववर्ती को पीछे छोड़ने में 2 महीने से अधिक वक्त लगा। मौजूदा 10 साल के पेपर पर बकाया राशि 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई। पीएनबी गिल्ट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी विकास गोयल ने कहा, ‘नए 10 साल के बॉन्ड की इश्यूएंस राशि 20,000 करोड़ रुपये थी, जो दूसरे इश्युएंस पर बेंचमार्क बन सकता है क्योंकि इसकी इश्युएंस राशि बड़ी है।’

ओवरनाइट इंटरेस्ट स्वैप (ओआईएस) दरों में बढ़ोतरी से सोमवार को बॉन्ड यील्ड में और मदद मिली। 5 साल के ओआईएस दर में 10 आधार अंक की बढ़ोतरी हुई, जबकि 1 साल की ओआईएस दर में सोमवार को 5 आधार अंक की बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement