facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने खरीदा 3 लाख टन प्याज, बफर स्टॉक में पिछले साल से 20 फीसदी अधिक

Advertisement

वित्त वर्ष 2022-23 में सरकार ने बफर स्टॉक के तौर पर 2.51 लाख टन प्याज रखा था।

Last Updated- July 17, 2023 | 10:49 AM IST
onion Export

Onion Price: सरकार ने 3 लाख टन प्याज खरीदा है, जो पिछले साल के बफर स्टॉक (Buffer Stock) से 20 प्रतिशत अधिक है। इसकी जानकारी कंज्यूमर अफेयर सेक्रेटरी रोहित कुमार सिंह ने दी। उन्होंने रविवार को बताया कि सरकार शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) के साथ प्याज भंडारण के लिए एक तकनीक का परीक्षण कर रहा है।

वित्त वर्ष 2022-23 में सरकार ने बफर स्टॉक के तौर पर 2.51 लाख टन प्याज रखा था।

यदि कम आपूर्ति के मौसम के दौरान दरें काफी बढ़ जाती हैं तो किसी भी आपात स्थिति को पूरा करने के लिए प्राइस स्टैबिलाइजेशन फंड (PSF) के तहत बफर स्टॉक बनाए रखा जाता है।

ये भी पढ़ें : Tomato Price: जून में बढ़ी खुदरा महंगाई के लिए टमाटर नहीं जिम्मेदार

फेस्टिव सीजन में नहीं होगी प्याज की किल्लत

सिंह ने पीटीआई-भाषा से प्याज के बफर स्टॉक को लेकर बताया कि त्योहारों के मौसम में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए, सरकार ने इस साल 3 लाख टन तक का मजबूत बफर स्टॉक रखा है, जिससे प्याज को लेकर कोई समस्या नहीं होगी।

बता दें कि बफर स्टॉक के लिए जो प्याज सरकार ने खरीदा है, वह हाल ही में समाप्त हुए रबी सीजन (Rabi Season) का है। फिलहाल, खरीफ प्याज की बुआई (kharif onion sowing )चल रही है और अक्टूबर में इसकी आवक शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : UP: सरकार ने सस्ता किया लखनऊ, कानपुर में टमाटर का दाम, मगर नहीं खरीद सकते इससे ज्यादा

सेक्रेटरी ने कहा, “आमतौर पर, खुदरा बाजारों में प्याज की कीमतें 20 दिनों या उसके आसपास दबाव में रहती हैं जब तक कि ताजा खरीफ फसल बाजार में नहीं आ जाती। लेकिन इस बार, कोई समस्या नहीं होगी।”

BARC के साथ मिलकर परीक्षण

एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट  और BARC के साथ मिलकर, उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय इस बीच प्याज को स्टॉक में रखने के लिए एक तकनीक का परीक्षण कर रहा है।

सिंह ने कहा, “प्रायोगिक आधार पर, हम महाराष्ट्र के लासलगांव में कोबाल्ट-60 से गामा विकिरण के साथ 150 टन प्याज विकिरण का प्रयोग कर रहे हैं। इससे प्याज की शेल्फ लाइफ बढ़ जाएगी।”

ये भी पढ़ें : अब सरकार दिल्ली-NCR, अन्य स्थानों पर 80 रुपये किलो के भाव पर बेचेगी टमाटर

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 15 जुलाई को देशभर में प्याज की औसत खुदरा कीमत 26.79 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं, अधिकतम कीमत 65 रुपये प्रति किलोग्राम और न्यूनतम कीमत 10 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement