facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रबर पर आयात शुल्क कटौती: सरकार ने फिलहाल नकारा

Advertisement

Rubber Import Duty: देश में 13 लाख से अधिक रबर उत्पादक हैं।

Last Updated- February 19, 2024 | 10:03 PM IST
Rubber- रबड़

सरकार रबर पर आयात शुल्क घटाने पर अभी विचार नहीं कर रही है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उद्योग से जुड़ा एक तबका रबर पर आयात शुल्क में कटौती की मांग कर रहा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सरकार का मानना है कि स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कीमत में अंतर अभी बरकरार है।

वाणिज्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने कहा, ‘स्थानीय उत्पादन की तुलना में हम जो आयात प्राप्त कर रहे हैं, उसके लिए हमने पहले से ही एक अंतर बनाए रखा है।’ उन्होंने कहा, ‘यदि आप स्थानीय कीमत की अंतरराष्ट्रीय मूल्य से तुलना करें तो उस आयात शुल्क के कारण ही अंतर बना हुआ है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि अभी आयात शुल्क कम करने पर कोई पुनर्विचार किया जा रहा है।’

उद्योग के घरेलू उपयोगकर्ता की शुल्कों में कटौती की मांग कर रहे हैं और स्थानीय उत्पादक किसी भी शुल्क कटौती के खिलाफ हैं। इस समय प्राकृतिक रबर पर 25 प्रतिशत या 30 रुपये किलो आयात शुल्क लगता है, जो भी ज्यादा हो।

देश में 13 लाख से अधिक रबर उत्पादक हैं। उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा केरल का है। रबर का उत्पादन 2022-23 में 8.39 लाख टन था, उस वित्त वर्ष में खपत 13.5 लाख टन थी। यह अंतर वियतनाम, मलेशिया और देशों से आयात द्वारा पूरा किया जाता है।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement