facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19, 2019-20 के लिए डिमांड नोटिस जारी करने की समयसीमा बढ़ाई

Advertisement

वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 और वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 30 जून 2024 है।

Last Updated- December 29, 2023 | 1:07 PM IST
Bogus firms
Representative Image

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों को वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 के वार्षिक रिटर्न में विसंगतियों के लिए ‘मांग नोटिस’ जारी करने के लिए दिया गया समय बढ़ा दिया गया है। सरकार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में वित्त वर्ष 2018-19 के लिए समयसीमा 30 अप्रैल 2024 तक और वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 31 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी।

इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 और वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 30 जून 2024 है। एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ भागीदार रजत मोहन ने कहा कि यह विस्तार वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए कर देनदारियों की वसूली के लिए आदेश जारी करने से संबंधित है।

इससे पहले भी सरकार ने इन वर्षों के लिए समयसीमा में बदलाव किया है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 से बढ़ाकर 31 मार्च 2024 की गई थी।

वहीं वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 से बढ़ाकर 30 जून 2024 की गई।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 1:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement