facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने पीएम गतिशक्ति पब्लिक लॉन्च किया, अब प्राइवेट सेक्टर को मिलेंगे आंकड़े

Advertisement

इसका मकसद निजी संस्थाओं, सलाहकारों, शोधकर्ताओं व नागरिकों को गतिशक्ति नैशनल मास्टरप्लान (एनएमपी) पर उन्नत विश्लेषण का लाभ देना है

Last Updated- October 13, 2025 | 10:40 PM IST
Piyush Goyal

निवेश के निर्णयों को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे की योजना को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सोमवार को ‘पीएम गतिशक्ति पब्लिक’ पेश किया है। इसका मकसद निजी संस्थाओं, सलाहकारों, शोधकर्ताओं व नागरिकों को गतिशक्ति नैशनल मास्टरप्लान (एनएमपी) पर उन्नत विश्लेषण का लाभ देना है।

चार साल पहले पेश गतिशक्ति एनएमपी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका मकसद भारत के बुनियादी ढांचे के विकास के दृष्टिकोण को बदलना है। प्रत्येक मंत्रालय या विभाग ने अपने सामाजिक और आर्थिक परियोजनाओं से संबंधित हर मिनट के आंकड़े पोर्टल पर अपलोड किया है। अब तक केवल सरकारी विभाग ही ये आंकड़े प्राप्त कर सकते थे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘पूछताछ पर आधारित यह वेब प्लेटफॉर्म पीएम गतिशक्ति एनएमपी के चुनिंदा गैर संवेदनशील डेटा सेट तर निजी इकाइयों, कंसल्टेंट्स, शोधकर्ताओं और नागरिकों की पहुंच होने से उन्हें बुनियादी ढांचे की योजना बनाने और निवेश संबंधी फैसले करने में सहूलियत मिलेगी।’

पीएम गतिशक्ति एनएमपी के 4 साल पूरे होने पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इन्फ्रास्ट्रक्चर योजना, डेटा-संचालित निर्णय लेने और एक सेक्टर से दूसरे सहयोग को बढ़ाने के लिए ‘परिवर्तनकारी पहलों’ की एक श्रृंखला शुरू की।

मंत्री ने ‘पीएम गतिशक्ति- ऑफशोर’ भी लॉन्च किया, जो अपतटीय विकास की एकीकृत योजना और प्रबंधन के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसमें कहा गया है, ‘प्लेटफॉर्म एक एकीकृत भू-स्थानिक इंटरफेस प्रदान करता है जो अपतटीय पवन फार्म, समुद्री संसाधन अन्वेषण और तटीय इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास जैसी परियोजनाओं के लिए डेटा-संचालित निर्णय लेने को सक्षम करने के लिए कई सरकारी मंत्रालयों और विभागों से महत्त्वपूर्ण डेटासेट को समेकित करता है।’ इसमें कहा गया है कि इसका मकसद भारत की ब्लू इकनॉमी को मजबूत करना और हरित ऊर्जा और स्थायी तटीय विकास की ओर राष्ट्र के संक्रमण का समर्थन करना है।

Advertisement
First Published - October 13, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement