facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार जल्द ही दवा, कपड़ा, ड्रोन के लिए PLI योजनाओं में कर सकती है बदलाव

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि AC व LED लाइट जैसी वस्तुओं के उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (PLI) का वितरण इस महीने शुरू होगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 10:03 PM IST

सरकार निवेश को प्रोत्साहित करने और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही दवा, ड्रोन तथा कपड़ा क्षेत्रों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (PLI) में बदलाव कर सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विभिन्न उत्पादों से जुड़ी योजना के प्रदर्शन पर अंतर-मंत्रालयी परामर्श के बाद इन क्षेत्रों की पहचान की गई है।

14 क्षेत्रों के लिए PLI का वितरण इस महीने शुरू होगा

अधिकारी ने कहा कि AC व LED लाइट जैसी वस्तुओं के उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (PLI) का वितरण इस महीने शुरू होगा। इससे वितरण की राशि बढ़ेगी, जो मार्च, 2023 तक केवल 2,900 करोड़ रुपये थी। इस योजना की घोषणा 2021 में दूरसंचार, एसी व एलईडी लाइट जैसी वस्तुओं, कपड़ा, चिकित्सकीय उपकरणों के विनिर्माण, वाहन, विशेष इस्पात, खाद्य उत्पाद, उच्च दक्षता वाले सौर पीवी मॉड्यूल, उन्नत रसायन विज्ञान सेल बैटरी, ड्रोन और दवा जैसे 14 क्षेत्रों के लिए की गई थी। इसके लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था।

एक सरकारी अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, ‘‘हमने कुछ क्षेत्रों की पहचान की है। हम केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी लेने के लिए संयुक्त नोट भेजेंगे। बदलावों में (दवा क्षेत्र के लिए) कुछ समय बढ़ाना और कुछ क्षेत्रों में कुछ अतिरिक्त उत्पाद जोड़ना शामिल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कपड़ा क्षेत्र में…हम तकनीकी कपड़ा खंड में कुछ अन्य उत्पादों की परिभाषा का विस्तार कर रहे हैं। ड्रोन की बात करें, तो हम उसकी संख्या बढ़ा रहे हैं।’’

ड्रोन के लिए PLI योजना में 120 करोड़ रुपये

ड्रोन और ड्रोन कलपुर्जों के लिए पीएलआई योजना के लिए तीन वित्त वर्षों में आवंटित कुल राशि 120 करोड़ रुपये है। सभी 14 क्षेत्रों के लिए इन योजनाओं को उचित अनुमोदन के बाद संबंधित मंत्रालयों/विभागों द्वारा अधिसूचित किया गया है। ये योजनाएं क्रिर्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। सरकार को योजनाओं के तहत लाभ चाहने वाली पात्र कंपनियों को करीब 13,000 करोड़ रुपये वितरित करने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 19, 2023 | 5:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement