facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

श्रम कानूनों के पालन में मदद के लिए सरकार लाएगी गाइडबुक

Advertisement

केंद्र सरकार 4 नए श्रम कानूनों के पालन में उद्योगों की मदद के लिए अनुपालन पुस्तिका जारी करेगी, जो भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध होगी।

Last Updated- December 20, 2025 | 9:27 AM IST
labour codes
Representative Image

श्रम सचिव वंदना गुरनानी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार 4 नए श्रम कानूनों का पालन करने में व्यवसायों को मदद करने के लिए एक अनुपालन पुस्तिका जारी करने जा रही है।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में गुरनानी ने कहा कि सरकार श्रम कानूनों के सुचारु कार्यान्वयन और अनुपालनों की नई प्रणाली की बेहतर समझ के लिए उद्योग के साथ काम करेगी।

गुरनानी ने कहा, ‘हम एक अनुपालन पुस्तिका पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें बताया जाएगा कि अब सरलीकृत अनुपालन क्या है। हम इसे भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक रूप से भी प्रसारित करेंगे।’श्रम सचिव ने कहा कि सरकार और उद्योग को मिलकर काम करने की जरूरत है, जिससे उन्हें साफ संदेश मिल सके कि कारोबारियों से अब क्या अपेक्षाएं हैं।

गुरनानी ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें श्रम निरीक्षकों को इंस्पेक्टर के साथ सुविधाकर्ता के रूप में  नई भूमिका को समझने में मदद करेंगी और उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करेंगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र  व राज्य के श्रम आयुक्त नियमित रूप से बैठक करेंगे और संबंधित कारोबारियों को स्पष्टीकरण देंगे, जिनकी उन्हें जरूरत होगी।

Advertisement
First Published - December 20, 2025 | 9:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement