facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की गैर प्रमुख संपत्तियों को जून में सूचीबद्ध करेगी सरकार

Advertisement

विभाजन की प्रक्रिया के तहत SCILAL को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध किया जाएगा और SCI के प्रत्येक शेयरधारक को SCILAL का एक शेयर मिलेगा

Last Updated- June 11, 2023 | 9:36 PM IST
Government to list non-core assets of Shipping Corporation of India in June

सरकार इस महीने शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) के गैर प्रमुख संपत्ति कारोबार शिपिंग कॉर्पोरेशन आफ इंडिया लैंड ऐंड ऐसेट लिमिटेड (SCILAL) को इस महीने शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराएगी और उसके बाद एससीआई के निजीकरण के लिए बोली आमंत्रित करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सरकार ने एससीआई की प्रमुख और गैर प्रमुख संपत्तियों को विभाजित करके गैर-प्रमुख संपत्तियों को अलग कंपनी शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लैंड ऐंड एसेट्स लिमिटेड (SCILAL) में डाल दिया है। 31 मार्च, 2022 को इसका मूल्य 2,392 करोड़ रुपये था।

विभाजन की प्रक्रिया के तहत SCILAL को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध किया जाएगा और SCI के प्रत्येक शेयरधारक को SCILAL का एक शेयर मिलेगा।

अधिकारी ने बताया कि SCILAL की शेयर बाजार में सूचीबद्धता जून तक होगी। उन्होंने कहा, ‘उसके बाद SCI के निजीकरण को लेकर चीजें साफ होंगी और फिर वित्तीय बोलियां आमंत्रित की जाएंगी।’

Also read: स्टार हेल्थ: किराये के कमरे से 30 हजार करोड़ रुपये एमकैप तक का सफर, कुछ ऐसा रहा जगन्नाथन का शानदार करियर

SCI में सरकार की 63.75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी मामलों के मंत्रालय ने फरवरी में शिपिंग कॉरपोरेशन व SCILAL के बीच व्यवस्था को मंजूरी दी थी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नवंबर, 2020 में शिपिंग कॉरपोरेशन के रणनीतिक निवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। दिसंबर, 2020 में निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग ने प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ एससीआई में अपनी पूरी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए रुचि पत्र आमंत्रित किए थे।

Advertisement
First Published - June 11, 2023 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement