facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार खराब क्वालिटी प्रोडक्ट्स का इंपोर्ट रोकने के लिए लाएगी 65 क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर

Advertisement

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि ये आदेश उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं।

Last Updated- January 05, 2024 | 9:49 AM IST
GTRI
Representative Image

सरकार घटिया वस्तुओं के आयात को रोकने और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 500 से अधिक उत्पादों को दायरे में लाते हुए 65 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) जारी करेगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि ये आदेश उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं। इन आदेशों के तहत वस्तुओं का उत्पादन, बिक्री, व्यापार, आयात और भंडारण तब तक नहीं किया जा सकता जब तक कि उन पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का निशान न हो।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम लगभग 65 क्यूसीओ ला रहे हैं, जिनके दायरे में 500 से अधिक उत्पाद हैं। क्यूसीओ उपभोक्ताओं को लाभान्वित कर रहा है और घटिया आयात को कम कर रहा है।”

ये ऑर्डर स्मार्ट मीटर, नट, बोल्ट और फास्टनर जैसे सामानों के लिए पहले ही जारी किए जा चुके हैं। कानून का उल्लंघन करने पर पहले अपराध के लिए दो साल तक की कैद या कम से कम दो लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है, जो दूसरे और उसके बाद के अपराध के लिए बढ़कर न्यूनतम पांच लाख रुपये हो जाता है।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 9:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement