facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ड्रोन, ईवी के लिए सरकार लाएगी अनिवार्य गुणवत्ता मानक

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 11:59 PM IST
drone

सरकार मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी), जिन्हें ड्रोन के नाम से जाना जाता है, के लिए अनिवार्य मानक तैयार कर रही है। इसका मकसद देश में इस तरह के सामान के लिए गुणवत्तायुक्त पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है।

मृदा परीक्षण, सिंचाई, फसलों की मैपिंग और कीट प्रबंधन जैसे कृषि कार्यों में व्यापक रूप इस्तेमाल हो रहे ड्रोन के लिए पहले ही मानक बनाए गए हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि ड्रोन एग्रोकेमिकल्स के लिए अनुकूल होंगे और इनका इस्तेमाल सरल होगा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संवाददाताओं से कहा कि कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश से फसल की उपज बढ़ाने में मदद मिलेगी और इससे किसानों को फायदा होगा।

बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि अन्य श्रेणी के ड्रोन के लिए मानक भी बन रहे हैं।भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने इलेक्ट्रिक वाहनों और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे उभरते क्षेत्रों के लिए पहले ही मानक और परीक्षण तैयार किए हैं।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement