facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार विशेष स्टील के लिए एक और पीएलआई योजना करेगी शुरू

Advertisement

सरकार ने विशेष इस्पात के लिए 6,400 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना शुरू की थी, जिसमें से केवल 2,600 करोड़ रुपये ही आवंटित किए जा सके।

Last Updated- September 27, 2024 | 1:26 PM IST
RINL

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने कहा कि सरकार विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना (PLI Scheme) के एक और दौर पर काम कर रही है, क्योंकि इसके पहले दौर की प्रतिक्रिया उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही।

मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के इस्पात शिखर सम्मेलन 2024 में यह बात कही।

पौंड्रिक ने कहा कि विशेष इस्पात अब भी एक ऐसा क्षेत्र है जहां और अधिक काम करने की जरूरत है। सरकार इसको प्रोत्साहित करने के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना लाई, लेकिन इसका उठाव उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए हम पीएलआई का एक और दौर ला रहे हैं ताकि हमें विशेष इस्पात कारोबार में अधिक रुचि मिल सके।’’

कार्यक्रम के सचिव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सरकार ने विशेष इस्पात के लिए 6,400 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना शुरू की थी, जिसमें से केवल 2,600 करोड़ रुपये ही आवंटित किए जा सके। विशेष इस्पात का इस्तेमाल रक्षा, मोटर वाहन और विद्युतीय आदि क्षेत्रों में किया जाता है।

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 1:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement