facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने पशु निर्यात की अनुमति देने वाले मसौदा विधेयक को वापस लिया

Advertisement

आदेश में कहा गया है, ‘उपरोक्त विचारों को देखते हुए संबंधित प्राधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद प्रस्तावित मसौदा विधायक वापस लिया गया है।

Last Updated- June 21, 2023 | 10:45 PM IST
Universal Cattle Insurance Scheme

विभिन्न तिमाहियों से विरोध का सामना कर रही केंद्र सरकार ने पशुधन एवं पशुधन उत्पाद (आयात और निर्यात) विधेयक, 2023 का मसौदा वापस ले लिया है। अगर यह पारित हो जाता तो जीवित पशुओं के निर्यात का मार्ग प्रशस्त होने की संभावना थी।

आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ‘पशुधन आयात अधिनियम 1898 संविधान लागू होने और स्वतंत्रता के पहले केंद्रीय कानून था। इसे इस समय की जरूरतों और सैनिटरी व फाइटो सैनिटरी उपायों, मौजूदा परिस्थितियों व व्यापार नियम 1961 के मुताबिक बदलने की जरूरत महसूस की गई है।’

बहरहाल इसमें कहा गया है कि परामर्श के दौरान यह महसूस किया गया कि प्रस्तावित मसौदे को समझने, आगे और प्रतिक्रिया व सुझाव आमंत्रित करने के लिए ज्यादा वक्त की जरूरत है। आदेश में कहा गया है कि इस मसौदे को लेकर कई प्रतिनिधिमंडल ने चिंता जताई थी, जो पशुओं के कल्याण की संवेदनशीलता से जुड़े हुए थे, जिसे देखते हुए विधेयक पर व्यापक विमर्श की जरूरत महसूस की गई है।

आदेश में कहा गया है, ‘उपरोक्त विचारों को देखते हुए संबंधित प्राधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद प्रस्तावित मसौदा विधायक वापस लिया गया है।’ पशुओं के संरक्षण पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं, जैन धर्म मानने वालों और दक्षिण पंथी संगठनों ने इस विधेयक का कड़ा विरोध किया था और विभिन्न वजहों से इसे वापस लेने की मांग की थी।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement