facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तीसरी तिमाही में सरकार की कुल देनदारी 2.6 फीसदी बढ़कर 150.95 लाख करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- April 01, 2023 | 3:34 PM IST
Tata Communications profit growth

हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (सितंबर-दिसंबर, 2022) में सरकार की कुल देनदारी 2.6 फीसदी बढ़कर 150.95 लाख करोड़ रुपये हो गई। नवीनतम सार्वजनिक कर्ज प्रबंधन रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

सितंबर तिमाही में सरकार की कुल देनदारी 147.19 लाख करोड़ रुपये थी। इस तरह तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में सरकार की देनदारी 2.6 फीसदी बढ़ गई।

वास्तविक संदर्भ में, सरकार के ‘सार्वजनिक खाते’ के तहत देनदारियों समेत उसकी कुल देनदारियां दिसंबर 2022 के अंत में बढ़कर 1,50,95,970.8 करोड़ रुपये हो गईं। वहीं 30 सितंबर तक कुल देनदारियां 1,47,572.2 करोड़ रुपये थीं।

वित्त मंत्रालय की तरफ से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर तिमाही में कुल निर्गम देनदारियों में से 89 फीसदी सार्वजनिक कर्ज के मद में रहा, जबकि सितंबर तिमाही में यह 89.1 फीसदी रहा था। बकाया पुरानी प्रतिभूतियों के करीब 28.29 फीसदी की परिपक्वता पांच साल से कम की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने दिसंबर तिमाही में पुरानी प्रतिभूतियों के जरिये 3.51 लाख करोड़ रुपये की राशि जुटाई जो उधारी कैलेंडर में अधिसूचित 3.18 लाख करोड़ रुपये की राशि से अधिक है।

Advertisement
First Published - April 1, 2023 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement