facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI चुनौतियों से निपटने को सतर्क और सजग बना रहेगा: गवर्नर मल्होत्रा

Advertisement

मल्होत्रा ने शक्तिकान्त दास का स्थान लिया है, जिनका छह साल का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया।

Last Updated- December 11, 2024 | 5:27 PM IST
RBI MPC Meet

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नये गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बैंक नीतिगत मोर्चे पर स्थिरता को बनाये रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक माहौल को देखते हुए हमें सतर्क और सजग रहने की जरूरत है।

इससे पहले, उन्होंने आरबीआई के 26वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने शक्तिकान्त दास का स्थान लिया है, जिनका छह साल का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया।

मल्होत्रा ने गवर्नर के रूप में मीडिया से पहली बातचीत में कहा, ‘‘हमें इस तथ्य को लेकर सचेत रहना है कि हम नीतिगत स्तर पर निरंतरता और स्थिरता बनाए रखें….। साथ ही हमें चुनौतियों का सामना करने के लिए सतर्क और सजग रहना होगा।’’

मल्होत्रा ​​ने यह भी कहा कि आरबीआई की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय बैंक वित्तीय नियामकों, सरकारों तथा अन्य सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करता रहेगा। उन्होंने विभिन्न पक्षों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के महत्व का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘सभी ज्ञान पर हमारा एकाधिकार नहीं है।’’

पूर्व राजस्व सचिव ने यह भी कहा कि आरबीआई वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात से अवगत हूं कि आरबीआई ने अपनी स्थापना के 90वें वर्ष में स्थिरता, भरोसा और वृद्धि का विषय दिया है। ये तीनों विषय काफी महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इसपर हमें काम करना है।’’

Advertisement
First Published - December 11, 2024 | 5:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement