facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-पाक सीमा तनाव के बीच जरूरी चीज़ों के दाम पर सरकार की सख्त नज़र

Advertisement

काला बाज़ारी और जमाखोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी

Last Updated- May 08, 2025 | 9:57 PM IST
Retail Inflation

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार जरूरी चीज़ों के दामों पर कड़ी निगरानी रख रही है। सरकार ने साफ कहा है कि जमाखोरी या काला बाज़ारी जैसी गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो Essential Commodities Act, 1955 यानी आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ज़रूरी चीज़ों की आपूर्ति और दामों को सामान्य बनाए रखने के लिए स्टॉकिस्ट, आयातकों, थोक विक्रेताओं और खुदरा दुकानदारों के साथ नियमित बैठकें की जा सकती हैं। साथ ही जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को भी यह संदेश लोगों तक पहुंचाने को कहा गया है कि वे न तो घबराएं और न ही अनावश्यक चीज़ें स्टोर करें।

आवश्यक वस्तु अधिनियम क्या है?

यह अधिनियम सरकार को यह अधिकार देता है कि वह किसी भी वस्तु को “आवश्यक” घोषित करके उसके उत्पादन, आपूर्ति और वितरण को नियंत्रित कर सके ताकि आम जनता को उचित दाम पर वह वस्तु मिलती रहे। अधिकारी ने बताया कि सरकार के पास भरपूर भंडार है और किसी भी ज़रूरी चीज़ की कोई कमी नहीं है।

देश के खाद्य भंडारों में इस समय लगभग 66.17 मिलियन टन अनाज (गेहूं और चावल) मौजूद हैं, जो पिछले साल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के ज़रिए बांटे गए कुल अनाज (52 मिलियन टन) से भी ज्यादा है। यानी देश के पास एक साल से भी ज़्यादा का अनाज स्टॉक में है। सरकार ने यह भी बताया कि मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे उत्पादन और आपूर्ति दोनों ही सामान्य रहेंगे।

महंगाई कम, दाम स्थिर

सरकार के अनुसार, अप्रैल महीने में खाने-पीने की चीज़ों के दाम स्थिर रहे हैं। गेहूं और गेहूं के आटे के दामों में कमी दर्ज की गई है, जिसका कारण बेहतर फसल है। सिर्फ टमाटर और बैंगन जैसे कुछ सब्जियों के दामों में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है, बाकी सब कुछ सामान्य है। मार्च 2025 में खुदरा महंगाई दर (CPI) घटकर 3.34% पर आ गई है, जो अगस्त 2019 के बाद सबसे कम है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे डर के माहौल में चीज़ों को ज़रूरत से ज़्यादा न खरीदें। देश में पर्याप्त अनाज और जरूरी वस्तुएं मौजूद हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement