facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kharif MSP 2026: खरीफ फसलों की MSP में इजाफा, धान का समर्थन मूल्य ₹72 बढ़ा

Advertisement

Kharif MSP 2026: केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर किसानों को दिया बड़ा तोहफा

Last Updated- May 13, 2026 | 4:42 PM IST
paddy
Representational Image

Kharif MSP 2026: केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है। खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान के समर्थन मूल्य में प्रति ​क्विंटल 72 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं, सबसे अधिक बढ़ोतरी सूरजमुखी के एमएसपी में की है। एमएसपी बढ़ाने का मकसद किसानों को उनकी उपज के लिए उचित और लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना है।

MSP: किस फसल का कितना बढ़ा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की केंद्रीय कैबिनेट समिति (CCEA) ने 14 खरीफ फसलों के लिए मार्केटिंग सीजन 2026-27 में एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। सबसे अधिक सूरजमुखी का एमएसपी 622 रुपये बढ़ाया गया है और इस वृद्धि के साथ इसका एमएसपी 8,343 रुपये क्विंटल हो गया। इसके बाद कपास का 557 रुपये बढ़ाकर 8,267 (Medium Staple) और 8,667 (long Staple) रुपये क्विंटल कर दिया गया है। तिल का 500 रुपये क्विंटल बढ़ाया गया है।

खरीफ सीजन की सबसे बड़ी फसल सामान्य धान का एमएसपी 2,369 रुपये से बढ़ाकर 2,441 रुपये और ग्रेड ए का 2,389 रुपये से बढ़ाकर 2,461 रुपये क्विंटल किया गया है। तिलहन फसलों में प्रमुख फसल सोयाबीन का एमएसपी 5,328 रुपये से बढ़ाकर 5,708 रुपये, जबकि दलहन फसलों में प्रमुख फसल अरहर का एमएसपी 8,000 रुपये से बढ़ाकर 8,450 रुपये क्विंटल कर दिया।

Also Read: Cabinet decisions: कोयले से गैस बनाएगी सरकार! ₹37,500 करोड़ की स्कीम से बदल सकती है देश की ऊर्जा तस्वीर

मूंग पर सबसे अधिक लाभ

खरीफ फसलों के लिए मार्केटिंग सीजन 2026-27 में एमएसपी में वृद्धि, 2018-19 के केंद्रीय बजट में की गई उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें एमएसपी को देशभर की औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना स्तर पर निर्धारित करने का फैसला किया गया था। किसानों को लागत पर सबसे अधिक लाभ मूंग (61%) में मिलेगा। इसके बाद बाजरा और मक्का (56%), अरहर (54%) पर मिलेगा। बाकी फसलों के लिए लाभ 50 फीसदी अनुमानित है।

पिछले एक दशक में धान की जबरदस्त खरीद

केंद्र सरकार ने पिछले एक दशक के दौरान धान की खूब खरीद की है। वर्ष 2014-15 से 2025-26 के दौरान धान की खरीद 8,418 लाख टन रही, जबकि वर्ष 2004-05 से 2013-14 के दौरान धान की खरीद 4,590 लाख टन थी। वर्ष 2014-15 से 2025-26 के दौरान धान उगाने वाले किसानों को एमएसपी के रूप में 16.08 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जबकि वर्ष 2004-05 से 2013-14 के दौरान किसानों को 4.44 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

वहीं वर्ष 2014-15 से 2025-26 के दौरान 14 खरीफ फसलों की कुल खरीद 8,746 लाख टन रही, जबकि वर्ष 2004-05 से 2013-14 के दौरान यह 4,679 लाख टन थी। इन फसलों के लिए किसानों को एमएसपी के रूप में 4.75 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जबकि वर्ष 2014-15 से 2025-26 के दौरान 18.99 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

खरीफ फसलों के लिए (₹ प्रति क्विंटल)

फसल MSP 2025-26 (₹/क्विंटल) MSP वृद्धि 2026-27 (₹) MSP 2026-27 (₹/क्विंटल)
धान (सामान्य) 2369 72 2441
धान (ग्रेड A) 2389 72 2461
ज्वार (हाइब्रिड) 3969 54 4023
ज्वार (मालदांडी) 4019 54 4073
बाजरा 2844 56 2900
रागी 5150 55 5205
मक्का 2354 56 2410
तूर/अरहर 8376 74 8450
मूंग 8720 60 8780
उड़द 8140 60 8200
मूंगफली 7457 60 7517
सूरजमुखी 8283 60 8343
सोयाबीन (पीली) 5648 60 5708
तिल 10274 60 10334
नाइजरसीड 9982 70 10052
कपास (मध्यम रेशा) 8211 56 8267
कपास (लंबा रेशा) 8754 53 8807

(सोर्स: पीआईबी)

Advertisement
First Published - May 13, 2026 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement