facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने FY26 में इनडायरेक्ट टैक्स का लक्ष्य पार किया, कस्टम और GST कलेक्शन मजबूत

Advertisement

कुल कलेक्शन 15.52 लाख करोड़ रुपये से अधिक; कस्टम और एक्साइज ने लक्ष्य पार किया, पान मसाला सेस में कमी

Last Updated- April 02, 2026 | 4:20 PM IST
finance ministry
Representational Image

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के लक्ष्य को मामूली रूप से पार कर लिया है। संशोधित अनुमान (RE) के अनुसार, FY26 के लिए कुल इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, जिसमें कस्टम, उत्पाद शुल्क (एक्साइज) और जीएसटी शामिल हैं, 15.52 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रखा गया था। इसमें 2.58 लाख करोड़ रुपये कस्टम ड्यूटी से, 3.38 लाख करोड़ रुपये उत्पाद शुल्क से और 9.58 लाख करोड़ रुपये केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) से आने का अनुमान था।

पीटीआई के मुताबिक, रियल डाटा साझा किए बिना एक अधिकारी ने बताया कि कस्टम ड्यूटी से हासिल राजस्व संशोधित अनुमान का 102 प्रतिशत रहा, जबकि उत्पाद शुल्क संग्रह 101 प्रतिशत रहा। केंद्रीय जीएसटी संग्रह FY26 में संशोधित अनुमान का 100.8 प्रतिशत रहा। अधिकारी ने कहा, “कुल मिलाकर जीएसटी और गैर-जीएसटी संग्रह संशोधित अनुमान का 101.2 प्रतिशत रहा।”

FY26 में इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

टैक्स कैटेगरी संसो​धित अनुमान (₹ लाख करोड़)  वास्तविक प्रदर्शन (% of RE)
कस्टम ड्यूटी 2.58 102%
एक्साइज ड्यूटी 3.38 101%
CGST 9.58 100.8%
Total (GST + Non-GST) 15.52+ 101.2%

पान मसाला पर कलेक्शन अनुमान से कम

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, पान मसाला प्रोडक्शन पर लगाए जाने वाले स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर (सेस) से कलेक्शन लक्ष्य से कम रहा। संशोधित अनुमान में FY26 के लिए इस सेस से 2,330 करोड़ रुपये के संग्रह का अनुमान था, लेकिन वास्तविक संग्रह केवल 63 प्रतिशत ही हो पाया।

हेल्थ एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस अधिनियम के तहत यह से 1 फरवरी 2026 से पान मसाला इकाइयों की उत्पादन क्षमता पर लगाया जाता है। यह सेस 40 प्रतिशत की उच्चतम जीएसटी दर के अतिरिक्त लगाया जाता है। अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में इस सेस से संग्रह में सुधार की उम्मीद है, क्योंकि यह व्यवस्था अब स्थिर हो रही है। चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार ने इस सेस से 14,000 करोड़ रुपये के संग्रह का बजट रखा है।

स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सेस (पान मसाला)

विवरण FY26 आंकड़ा
संसो​धित अनुमान (RE) ₹ 2,330 करोड़
वास्तविक कलेक्शन करीब 63% of RE
GST का असर 40% GST के ऊपर अतिरिक्त सेस
FY27 बजट लक्ष्य ₹ 14,000 करोड़

Advertisement
First Published - April 2, 2026 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement