facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश को विनिर्माण केंद्र बनाने में ग्रीस उद्योग का योगदान होगा अहम: हरदीप सिंह पुरी

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 2:58 PM IST
Contribution of Greece industry will be important in making the country a manufacturing hub: Hardeep Singh Puri

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विनिर्माण केंद्र के रूप में भारत के विकसित होने और इसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ग्रीस उद्योग के योगदान को काफी अहम बताया है। पुरी ने गुरुग्राम स्थित एनएलजीआई-आईसी में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुक्रवार को उद्घाटन करते हुए ग्रीस उद्योग की अहमियत पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि देश को विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने और आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में ग्रीस उद्योग का योगदान अहम होगा। भारत में ग्रीस का सालाना बाजार करीब 1.8 लाख टन का है और चार फीसदी वार्षिक वृद्धि दर के साथ इसके वर्ष 2030 तक 2.5 लाख टन हो जाने की संभावना है।

बुनियादी ढांचागत विकास पर भारत सरकार का ध्यान ग्रीस की बढ़ती मांग में बहुत अहम है। ग्रीस सभी प्रकार के गतिमान उपकरणों को चिकनाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत में ग्रीस उद्योग के विकास और संभावनाओं को समर्पित नेशनल लुब्रिकेशन ग्रीस इंस्टीट्यूट-इंडिया चैप्टर (एनएलजीआई-आईसी) इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिद्धार्थ ग्रीस एंड ल्यूब्स के चेयरमैन सुधीर सचदेवा ने कहा, ‘हम ग्रीस उद्योग का समावेशी विकास चाहते हैं।’ एनएलजीआई-आईसी के प्रमुख एसएसवी रामकुमार की सह-अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन का विषय ‘ग्रीस उद्योग की नई संभावनाएं और शुद्ध-शून्य उत्सर्जन’ है।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 2:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement