facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024: मौजूदा वित्त वर्ष के करीब होगी 2024-25 की सकल उधारी

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट में अगले वित्त वर्ष के लिए सकल बाजार उधारी को 15 लाख करोड़ रुपये से 15.5 लाख करोड़ रुपये के बीच रख सकती हैं।

Last Updated- January 25, 2024 | 10:24 PM IST
Budget 2024: FM Sitharaman will present the interim budget on February 1, when and where to watch live telecast Budget 2024: 1 फरवरी को FM सीतारमण पेश करेंगी अंतरिम बजट, कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
Representative Image

केंद्र सरकार इस वित्त वर्ष के स्तर के करीब ही 2024-25 की सकल उधारी रख सकती है। महामारी के दौरान खर्च बढ़ने के कारण उधारी प्रमुख तौर पर दो गुनी से अधिक बढ़ चुकी है। सरकार के दो सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार की नजर उधारी को नियंत्रित रखने पर है।

इन सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट में अगले वित्त वर्ष के लिए सकल बाजार उधारी को 15 लाख करोड़ रुपये से 15.5 लाख करोड़ रुपये के बीच रख सकती हैं। यानी यह 31 मार्च को समाप्त हो रहे इस वित्त वर्ष के लक्ष्य 15.43 लाख करोड़ रुपये के करीब हो सकता है। इसमें से सरकार ने 22 जनवरी तक 91 प्रतिशत हिस्सा 14.08 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं।

यह कोरोना महामारी से पूर्व बाजार से जुटाई गई राशि की करीब दोगुनी है। कोरोना-19 महामारी से पहले वित्त वर्ष 2019-20 में सकल बाजार उधारी 7.1 लाख करोड़ रुपये थी।

इनमें से एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘सरकार इस वित्त वर्ष में अपनी बाजार उधारी को कम करने के प्रति गंभीर है।’ अगले सप्ताह बजट पेश किए जाने को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। रॉयटर्स के सर्वेक्षण के मुताबिक अर्थशास्त्रियों के आकलन के करीब 15.6 लाख करोड़ रुपये सकल उधारी होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए दावा ठोक रहे हैं और चुनावी वर्ष होने के बावजूद सरकार राजकोषीय घाटे को कम से कम 50 आधार अंक कम करने का प्रयास करेगी। सरकार राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए कल्याणकारी योजनाओं और सब्सिडी के खर्च पर अंकुश लगा सकती है।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement