facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के सकल FDI में 25.7% की वृद्धि, शुद्ध FDI में स्थिरता

Advertisement

अप्रैल-सितंबर 2024 में सकल एफडीआई बढ़कर 42.1 अरब डॉलर हुआ; विनिर्माण और ऊर्जा क्षेत्र प्रमुख आकर्षण, सिंगापुर और अमेरिका से अधिकांश निवेश।

Last Updated- November 20, 2024 | 11:17 PM IST
Maharashtra is the first choice of foreign investors, received FDI worth Rs 1.13 lakh crore in just six months विदेशी निवेशकों की पहली पसंद महाराष्ट्र, सिर्फ छह महीने में मिला 1.13 लाख करोड़ रुपये का FDI

अप्रैल-सितंबर 2024 के दौरान भारत के सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 25.7 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान एफडीआई बढ़कर 42.1 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले 33.5 अरब डॉलर था।

बहरहाल अप्रैल से सितंबर के दौरान विदेश भेजे गए धन को निकालकर शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) कम होकर 3.9 अरब डॉलर रह गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 3.9 अरब डॉलर था। रिजर्व बैंक के नवंबर 2024 के बुलेटिन से पता चलता है कि धन की निकासी और विदेश में लगाए गए धन में वृद्धि के कारण ऐसा हुआ है।

भारत में सीधे निवेश करने वाले लोगों द्वारा प्रत्यावर्तन/विनिवेश वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में बढ़कर 27.8 अरब डॉलर हो गया है, जो अप्रैल-अगस्त 2023 के दौरान 32.1 अरब डॉलर था। विदेश भेजी गई एफडीआई अप्रैल-सितंबर 2024 के दौरान 10.7 अरब डॉलर रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि में 6.5 अरब डॉलर था।

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विनिर्माण, वित्तीय सेवाओं, बिजली व अन्य ऊर्जा क्षेत्रों, संचार सेवाओं की सकल एफडीआई आवक में हिस्सेदारी करीब दो तिहाई रही है। सिंगापुर, मॉरिशस, नीदरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका से करीब तीन चौथाई धन आया है।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement