facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जुलाई में भारत के प्राइवेट सेक्टर की अर्थव्यवस्था में वृद्धि, नौकरियों में 18 साल की सबसे बड़ी बढ़त: HSBC सर्वे

Advertisement

जुलाई में प्रमुख फ्लैश कंपोजिट पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के आंकड़े जून के 60.9 से बढ़कर 61.4 हो गए।

Last Updated- July 24, 2024 | 11:21 PM IST
इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा कंपनियों में बढ़ेगा पूंजीगत खर्च , Employment focus to drive capex push for engineering, infra firms

कारोबारी गतिविधियों और विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र में वृद्धि से भारत के निजी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था जुलाई में भी बढ़ी है। बुधवार को जारी एचएसबीसी के सर्वेक्षण से यह जानकारी मिली है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि नौकरियों के सृजन की रफ्तार भी 18 वर्षों से अधिक समय में सबसे दमदार रही।

वैश्विक बैंक द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, जुलाई में प्रमुख फ्लैश कंपोजिट पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के आंकड़े जून के 60.9 से बढ़कर 61.4 हो गए। हर महीने भारत के विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र के संयुक्त उत्पादन के अंतर को नापने वाला सूचकांक लगातार 36वें महीने वृद्धि क्षेत्र के भीतर रहा।

सर्वेक्षण में कहा गया, ‘भारत के निजी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था जुलाई में भी बढ़ी। इससे नए व्यवसायों और मजबूत वृद्धि का संकेत मिलता है। बकाये कार्यों में वृद्धि होने से बीते 18 वर्षों में रोजगार में सर्वाधिक इजाफा हुआ। हालिया नतीजों से यह भी पता चलता है कि सामग्री और श्रम की बढ़ती कीमतों से मुद्रास्फीति पर दबाव बढ़ रहा है।’

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement