facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश के आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि सितंबर में सुस्त पड़कर 2% पर

Advertisement

आठ बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र शामिल हैं।

Last Updated- October 30, 2024 | 6:31 PM IST
IIP growth

देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सितंबर महीने में सुस्त पड़कर दो प्रतिशत पर आ गई है। एक साल पहले समान महीने में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 9.5 प्रतिशत बढ़ा था।

बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सालाना आधार पर भले ही कम हो गई, लेकिन अगस्त की तुलना में सितंबर में बुनियादी उद्योगों का प्रदर्शन सुधरा है।

अगस्त, 2024 में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी। हालांकि, आठ प्रमुख क्षेत्रों में कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और बिजली क्षेत्र ने सितंबर के महीने में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की।

बुनियादी क्षेत्र के प्रमुख उद्योगों की वृद्धि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल 4.2 प्रतिशत रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 8.2 प्रतिशत थी।

आठ बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र शामिल हैं। बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में भारांश 40.27 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - October 30, 2024 | 6:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement