facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST Collection: सितंबर में जमकर भरा सरकार का खजाना! GST कलेक्शन 10% बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये पर

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में जीएसटी ग्रॉस कलेक्शन 9,92,508 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- October 01, 2023 | 10:15 PM IST
Government treasury increased by 8.5%, GST collection reached Rs 1.82 lakh crore in November सरकार के खजाने में 8.5% का हुआ इजाफा, नवंबर में GST कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

GST Collection in August: वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) के दौरान वस्तु एवं सेवा कर संग्रह में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को अनंतिम आंकड़े जारी करते हुए कहा कि एक साल पहले की समानअवधि की तुलना में जीएसटी संग्रह 11 प्रतिशत बढ़कर 9.92 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

सितंबर महीने में कर संग्रह 1.62 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो वित्त वर्ष 23 के सितंबर महीने के 1.47 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.2 प्रतिशत ज्यादा है। सितंबर महीने के संग्रह के बाद चल रहे वित्त वर्ष के दौरान कर संग्रह का मासिक औसत 1.65 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान औसत मासिक जीएसटी संग्रह 1.65 लाख करोड़ रुपये है, जो वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही की तुलना में 11 प्रतिशत ज्यादा है। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि वित्त वर्ष 24 के पहले 6 महीने में चौथी बार संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपये से ऊपर है।

केंद्र सरकार को उम्मीद है कि इस साल जीएसटी संग्रह में 12 प्रतिशत होगी वृद्धि 

विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर में राजस्व संग्रह 4 महीने तक चलने वाले त्योहारों के महीने के पहले महीने के दौरान हुए संग्रह को दिखाता है। इससे आने वाले महीनों में इतने ही या इससे ज्यादा वृद्धि हो सकती है।

डेलॉयट इंडिया में पार्टनर एमएस मणि ने कहा, ‘कुल मिलाकर राजस्व 10 प्रतिशत ज्यादा है, वहीं घरेलू लेन-देन में 14 प्रतिशत वृद्धि के साथ अन्य व्यापर आर्थिक संकेतकों से भी घरेलू उत्पादन व खपत में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।’

सितंबर 2023 में सीजीएसटी 29,818 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 37,657 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 83,623 करोड़ रुपये (जिसमें वस्तुओं के आयात पर 41,145 करोड़ रुपये कर शामिल है) और उपकर 11,613 करोड़ रुपये (जिसमें वस्तुओं के आयात पर 881 करोड़ रुपये शामिल) है।

ईवाई में टैक्स पार्टनर सौरभ अग्रवाल ने कहा, ‘घरेलू लेन देन से जीएसटी संग्रह में वृद्धि से संकेत मिलते हैं कि सरकार की मेक इन इंडिया की नीतियां अब असर दिखाने लगी हैं। और कुल मिलाकर अन्य देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था में स्थिर वृद्धि जारी है।’

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement