facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST Collection: फरवरी में जीएसटी संग्रह 12 फीसदी बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 4:39 PM IST
GST
Shutterstock

माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह फरवरी में सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये हो गया। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को फरवरी, 2023 के GST संग्रह आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस महीने में उपकर के तौर पर 11,931 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ जो GST लागू होने के बाद का सर्वाधिक स्तर है।

हालांकि, जनवरी की तुलना में फरवरी में GST राजस्व में गिरावट आई है। जनवरी, 2023 में 1.57 लाख करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ था जो अब तक का दूसरा सर्वोच्च स्तर है। अप्रैल, 2022 में एकत्रित 1.68 लाख करोड़ रुपये GST का सर्वोच्च स्तर है।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘फरवरी, 2023 में कुल GST संग्रह 1,49,577 करोड़ रुपये रहा है। इसमें केंद्रीय जीएसटी (CGST) 27,662 करोड़ रुपये है जबकि राज्य जीएसटी (SGST) संग्रह 34,915 करोड़ रुपये है। वहीं एकीकृत जीएसटी (IGST) के मद में 75,069 करोड़ रुपये इकट्ठा हुए हैं। इसके अलावा 11,931 करोड़ रुपये का उपकर भी शामिल है।’

एक साल पहले के समान महीने में GST संग्रह 1.33 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह फरवरी, 2023 में GST संग्रह सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ा है। मंत्रालय ने कहा कि फरवरी के महीने में 28 दिनों के ही होने से अमूमन GST संग्रह अन्य महीनों की तुलना में कम ही होता है।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement