facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST Collection ने अप्रैल में बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

Advertisement

रिफंड के बाद, अप्रैल 2024 के लिए नेट जीएसटी रेवेन्यू 1.92 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17.1 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाता है।

Last Updated- May 01, 2024 | 1:02 PM IST
Government treasury increased by 8.5%, GST collection reached Rs 1.82 lakh crore in November सरकार के खजाने में 8.5% का हुआ इजाफा, नवंबर में GST कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

GST Collection: आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई है। ग्रॉस जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) कलेक्शन अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। घरेलू लेनदेन (domestic transactions) और आयात (imports) में मजबूत वृद्धि के कारण पिछले साल की तुलना में जीएसटी कलेक्शन 12.4 प्रतिशत बढ़ा है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पहली बार जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपये के पार

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पहली बार जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक मील के पत्थर को पार कर गया।

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू लेनदेन 13.4 प्रतिशत बढ़ा और आयात 8.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

Also read: Windfall Tax: सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में कटौती की, नई दरें आज से लागू

नेट जीएसटी रेवेन्यू 1.92 लाख करोड़ रुपये रहा

रिफंड के बाद, अप्रैल 2024 के लिए नेट जीएसटी रेवेन्यू 1.92 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17.1 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाता है।

अप्रैल में CGST कलेक्शन 43,846 करोड़ रुपये था, SGST कलेक्शन 53,538 करोड़ रुपये और IGST कलेक्शन 99,623 करोड़ रुपये था, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 37,826 करोड़ रुपये शामिल थे। उपकर संग्रह 13,260 करोड़ रुपये था, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 1,008 करोड़ रुपये शामिल थे।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 12:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement