facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मिजोरम में GST कलेक्शन अप्रैल में रिकॉर्ड 52 फीसदी बढ़ा

Advertisement

केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए लालदुहोमा ने शुक्रवार को कहा कि मिजोरम में अप्रैल में जीएसटी संग्रह 108 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- May 04, 2024 | 2:46 PM IST
Taxpayers will not be able to file GSTR-1 from September 1 without providing valid bank account information' वैलिड बैंक अकाउंट की जानकारी दिए बिना एक सितंबर से GSTR-1 दाखिल नहीं कर पाएंगे करदाता
Representative Image

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि राज्य में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अप्रैल में रिकॉर्ड 52 प्रतिशत बढ़ा। केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए लालदुहोमा ने शुक्रवार को कहा कि मिजोरम में अप्रैल में जीएसटी संग्रह 108 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी महीने में राज्य का जीएसटी संग्रह 71 करोड़ रुपये रहा था।

उन्होंने जीएसटी संग्रह में वृद्धि का श्रेय राज्य के वित्त, योजना और कराधान विभाग द्वारा किए गए बड़े प्रयासों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “जीएसटी संग्रह में वृद्धि का कारण वित्त, योजना और कराधान विभागों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए प्रयास हैं। विशेष रूप से जनता और व्यापारिक समुदाय हमारे राजस्व को बढ़ाने के लिए कर देने के महत्व से अवगत है।” उन्होंने दावा किया कि विधायकों और अधिकारियों द्वारा लागू किये जा रहे कम खर्च के उपायों के कारण राज्य की वित्तीय स्थिति स्थिरता की ओर बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - May 4, 2024 | 2:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement