facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST कलेक्शन में इजाफा, मई में 10% बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

गुड्स एवं सर्विस टैक्स (GST) संग्रह अप्रैल, 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

Last Updated- June 01, 2024 | 7:56 PM IST
Government treasury increased by 8.5%, GST collection reached Rs 1.82 lakh crore in November सरकार के खजाने में 8.5% का हुआ इजाफा, नवंबर में GST कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

देश का ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) मई में 10 प्रतिशत बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये हो गया। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि यह वृद्धि घरेलू लेनदेन से राजस्व में वृद्धि के कारण हुई है।

गुड्स एवं सर्विस टैक्स (GST) संग्रह अप्रैल, 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। मंत्रालय ने बयान में कहा, “मई, 2024 में सकल जीएसटी संग्रह 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा है।”

मई माह के कर संग्रह में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि, आयात में कमी (4.3 प्रतिशत की गिरावट) के बीच घरेलू लेनदेन से राजस्व में मजबूत वृद्धि (15.3 प्रतिशत) के कारण हुई है। रिफंड के बाद मई, 2024 के लिए शुद्ध जीएसटी संग्रह 1.44 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल मई से 6.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

चालू वित्त वर्ष (2024-25) में मई, 2024 तक सकल जीएसटी संग्रह 3.83 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो सालाना आधार पर 11.3 प्रतिशत की वृद्धि है। यह वृद्धि घरेलू लेनदेन में मजबूत वृद्धि (14.2 प्रतिशत की वृद्धि) और आयात में 1.4 प्रतिशत की वृद्धि के कारण है।

रिफंड के बाद चालू वित्त वर्ष में मई तक शुद्ध जीएसटी संग्रह 3.36 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 11.6 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - June 1, 2024 | 7:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement