facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अप्रैल में 12 फीसदी बढ़कर 1.87 लाख करोड़ पहुंचा GST कलेक्शन, बना रिकॉर्ड 

Last Updated- May 01, 2023 | 7:23 PM IST
Government treasury increased by 8.5%, GST collection reached Rs 1.82 lakh crore in November सरकार के खजाने में 8.5% का हुआ इजाफा, नवंबर में GST कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

माल एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन अप्रैल में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह किसी एक महीने में जुटाया गया सबसे ज्यादा GST राजस्व है। जुलाई, 2017 में GST प्रणाली लागू होने के बाद से सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन का पिछला रिकॉर्ड 1.68 लाख करोड़ रुपये था जो पिछले साल अप्रैल में बना था।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को अप्रैल, 2023 के टैक्स कलेक्शन आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने सकल GST कलेक्शन 1,87,035 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय GST (CGST) 38,440 करोड़ रुपये, राज्य GST (SGST) 47,412 करोड़ रुपये और एकीकृत GST (IGST) 89,158 करोड़ रुपये के अलावा 12,025 करोड़ रुपये का सेस भी शामिल है।

Also Read:एग्रीकल्चर, इकनॉमिक गतिविधियों में तेजी से अप्रैल में पेट्रोल, डीजल की मांग बढ़ी

मंत्रालय ने कहा, ‘‘एक साल पहले के समान महीने की तुलना में अप्रैल, 2023 में GST कलेक्शन 12 प्रतिशत ज्यादा रहा है।’’ इस दौरान घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात समेत) से मिलने वाला टैक्स राजस्व साल भर पहले की तुलना में 16 प्रतिशत ज्यादा है। वित्त वर्ष 2022-23 में GST का कुल कलेक्शन 18.10 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत ज्यादा है।

First Published - May 1, 2023 | 7:22 PM IST

संबंधित पोस्ट