facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

GST Collection: मार्च में 13 फीसदी बढ़ा कलेक्शन, GST लागू होने के बाद दूसरी बार हुआ सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन

GST का सर्वाधिक संग्रह अप्रैल, 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपये का हुआ था।

Last Updated- April 01, 2023 | 5:37 PM IST
Preparations are underway for a major change in the GST rate, arrangements can be made to reduce it from the current 4 to 3 slabs. GST रेट में हो रही बड़े बदलाव की तैयारी, मौजूदा 4 से घटाकर 3 स्लैब की बनाई जा सकती है व्यवस्था

माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह मार्च में सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये हो गया जो अब तक का दूसरा सर्वाधिक कर संग्रह है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को मार्च, 2023 के GST संग्रह आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस महीने में अब तक का सर्वाधिक GST रिटर्न भी जमा किया गया। इसके पहले फरवरी में GST संग्रह 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा था जबकि जनवरी में 1.57 लाख करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ था।

GST का सर्वाधिक संग्रह अप्रैल, 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपये का हुआ था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मार्च, 2023 में कुल GST संग्रह 1,60,122 करोड़ रुपये रहा है। इसमें केंद्रीय जीएसटी (CGST) 29,546 करोड़ रुपये है जबकि राज्य जीएसटी (SGST) संग्रह 37,314 करोड़ रुपये है। वहीं एकीकृत जीएसटी (IGST) के मद में 82,907 करोड़ रुपये इकट्ठा हुए हैं। इसके साथ 10,355 करोड़ रुपये का उपकर भी शामिल है।

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान GST का कुल संग्रह 18.10 लाख करोड़ रुपये रहा है जो वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 22 फीसदी अधिक है। समाप्त वित्त वर्ष में GST का औसत मासिक संग्रह 1.51 लाख करोड़ रुपये रहा है। इस वित्त वर्ष में चार बार मासिक कर संग्रह 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

First Published - April 1, 2023 | 5:37 PM IST

संबंधित पोस्ट