facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST Collection: सितंबर में 6.5% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन, सरकार की झोली में आए 1.73 लाख करोड़ रुपये

Advertisement

सितंबर महीने में मासिक आधार पर (MoM) GST Collection मामूली 1.15% की गिरावट आई है। अगस्त में भारत का GST संग्रह 1.75 लाख करोड़ रुपये था।

Last Updated- October 01, 2024 | 6:51 PM IST
Taxpayers will not be able to file GSTR-1 from September 1 without providing valid bank account information' वैलिड बैंक अकाउंट की जानकारी दिए बिना एक सितंबर से GSTR-1 दाखिल नहीं कर पाएंगे करदाता

India’s GST Collection in September 2024: भारत के जीएसटी संग्रह में सितंबर महीने में सालाना आधार पर (GST Collection YoY) 6.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज यानी 1 अक्टूबर को वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि सितंबर 2024 में सरकार की झोली में 1.73 लाख करोड़ रुपये (20.64 अरब डॉलर) की रकम जमा हुई।  पिछले साल की समान अवधि यानी सितंबर 2023 में भारत का GST संग्रह 1.63 लाख करोड़ रुपये था। बता दें कि यह डेटा ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन का है।

नेट GST कलेक्शन 3.9% बढ़ा

रिफंड को घटाने के बाद आंका गया नेट GST कलेक्शन पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 3.9% बढ़कर सितंबर 2024 में 1.53 लाख करोड़ रुपये हो गया। सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2024 में 20,458 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए। यह रिफंड एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 31% ज्यादा है। अगस्त महीने में 24,460 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए थे, जो  सालाना आधार पर 38% की बढ़ोतरी थी।

मासिक आधार पर घटा GST कलेक्शन

भले ही सालाना आधा पर GST कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली हो, लेकिन मासिक आधार पर (MoM) इसमें मामूली 1.15% की गिरावट आई है। अगस्त में भारत का GST संग्रह 1.75 लाख करोड़ रुपये था।

घरेलू राजस्व बढ़ा

सितंबर महीने घरेलू राजस्व 5.9% बढ़कर करीब 1,27,850 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में भारत का घरेलू राजस्व 1,20,686 करोड़ रुपये था। अगस्त 2024 में घरेलू राजस्व 9.2% बढ़कर लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये हो गया था। बता दें कि आयात सामग्री पर लगे GST कलेक्शन को घटाने के बाद जितनी रकम मिली, उसे घरेलू राजस्व कहलाता है।

माल के आयात (Goods Imports) से राजस्व 8% बढ़कर 45,390 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2023 में यह 42,026 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 6:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement