facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बेहतर कर अनुपालन से बढ़ा GST कलेक्शन: CBIC प्रमुख

Advertisement

GST कलेक्शन पिछले कई माह से लगातार 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक बना हुआ है। अप्रैल में यह 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- September 28, 2023 | 5:20 PM IST
SBI report on GST Rate Cuts

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के प्रमुख संजय कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (GST) के मासिक संग्रह में आई तेजी के पीछे बेहतर कर अनुपालन की अहम भूमिका है और रिटर्न जमा करने एवं पंजीकरण में सख्ती से कर चोरी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

GST कलेक्शन पिछले कई माह से लगातार 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक

अग्रवाल ने यहां उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा कि CBIC को कर चोरी की आशंका वाले क्षेत्रों में कर दरों को सुसंगत करने से संबंधित कई सुझाव मिले हैं और बोर्ड इन सभी पर चर्चा कर रहा है। GST कलेक्शन पिछले कई माह से लगातार 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक बना हुआ है। अप्रैल में यह 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा था और चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में औसत मासिक संग्रह 1.67 लाख करोड़ रुपये रहा है।

Also read: करेंट अकाउंट डेफिसिट में हुआ इजाफा, FY24 की पहली तिमाही में बढ़कर GDP के 1.1% पर पहुंचा: RBI

राजस्व संग्रह पूरी तरह GDP वृद्धि पर निर्भर नहीं

CBIC प्रमुख ने कहा, ‘‘राजस्व में उछाल बाजार मूल्य पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि का 1.43 है। इसका मतलब है कि राजस्व संग्रह पूरी तरह GDP वृद्धि पर निर्भर नहीं है लेकिन इसमें बड़ा योगदान बढ़े हुए अनुपालन स्तर का है।’’ कर राजस्व में उछाल सरकारी कर राजस्व वृद्धि में हुए बदलाव और GDP में बदलाव के बीच के संबंध को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार कर अनुपालन को प्रोत्साहित करने और धोखेबाजों को GST प्रणाली से दूर रखने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

फर्जी इनपुट कर क्रेडिट (ITC) दावों की समस्या का समाधान काफी जटिल

GST काउंसिल की बैठक में रिटर्न जमा की प्रक्रिया में बदलाव से संबंधित फैसला लेने का मकसद यही रहा कि फर्जी इनपुट कर क्रेडिट (ITC) की समस्या से निपटा जा सके। अग्रवाल ने कहा कि फर्जी ITC दावों की समस्या का समाधान काफी जटिल है और विभाग कर दरों के बारे में मिले तमाम सुझावों पर गौर कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रिटर्न जमा करने और पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित हालिया फैसले फर्जी ITC और फर्जी पंजीकरण पर लगाम लगाने में मदद करेंगे।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 5:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement