facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST collection: दिसंबर में बढ़कर 1.77 लाख करोड़ रुपये हुआ जीएसटी कलेक्शन, सरकारी खजाने में इजाफा

Advertisement

अबतक का सर्वाधिक जीएसटी कलेक्शन अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया ​था।

Last Updated- January 01, 2025 | 4:30 PM IST
GST
Representational Image

GST collection December 2025: साल के पहले दिन अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन दिसंबर में 7.3 फीसदी बढ़कर 1.77 लाख करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी महीने में जीएसटी के जरिए सरकारी खजाने में 1.65 लाख करोड़ रुपये आए थे। जीएसटी संग्रह नवंबर महीने में सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये रहा था।

बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय जीएसटी (CGST) कलेक्शन 32,836 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (SGST) 40,499 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (IGST) 47,783 करोड़ रुपये और सेस 11,471 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ कुल ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू 7.3 फीसदी बढ़कर 1.77 लाख करोड़ रुपये हो गया।

इम्पोर्ट से रेवेन्यू बढ़ा

दिसंबर महीने में घरेलू ट्रांजैक्शन से जीएसटी 8.4 फीसदी बढ़कर 1.32 लाख करोड़ रुपये रहा जबकि आयात पर टैक्स से हासिल रेवेन्यू करीब 4 फीसदी बढ़कर 44,268 करोड़ रुपये हो गया। अबतक का सर्वाधिक जीएसटी कलेक्शन अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया ​था।

सरकारी आंकड़ों के मुताबक, दिसंबर 2024 के दौरान 22,490 करोड़ रुपये रिटर्न किये गये। यह पिछले साल के इसी माह के मुकाबले 31 फीसदी ज्यादा है। वापस की गयी राशि के समायोजन के बाद नेट जीएसटी कलेक्शन 3.3 फीसदी बढ़कर 1.54 लाख करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - January 1, 2025 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement