facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

36 में से 20 राज्यों में घटा जीएसटी कलेक्शन, जीएसटी 2.0 लागू होने का असर

Advertisement

अक्टूबर महीने में राज्य जीएसटी संग्रह में महज 2% वृद्धि हुई। जबकि सकल जीएसटी 4.6% बढ़ा। वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान मजबूत संग्रह के बाद कर की रफ्तार सुस्त हुई है।

Last Updated- November 04, 2025 | 9:48 PM IST
GST

अक्टूबर महीने में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 20 में वस्तु एवं सेवा कर संग्रह में कमी आई है। वित्त वर्ष 2026 में एक महीने के दौरान कर संग्रह का यह सबसे कमजोर प्रदर्शन रहा है, जिसकी वजह जीएसटी 2.0 लागू किए जाने के बाद कारोबारियों द्वारा दरों का समायोजन है।

अक्टूबर महीने में राज्य जीएसटी संग्रह में महज 2 प्रतिशत वृद्धि हुई, जबकि सकल जीएसटी 4.6 प्रतिशत बढ़ा है। वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान मजबूत संग्रह के बाद कर की रफ्तार सुस्त हुई है। मई में वृद्धि दर 13 प्रतिशत के शीर्ष पर थी।

प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का जीएसटी संग्रह अक्टूबर महीने में ऋणात्मक रहा, जिनमें हिमाचल प्रदेश (-17 प्रतिशत), झारखंड (-15 प्रतिशत), उत्तराखंड (-13 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (-9 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (-5 प्रतिशत), राजस्थान (-3 प्रतिशत) और दिल्ली (-1 प्रतिशत) शामि हैं। यहां तक कि कर संग्रह में बड़ी हिस्सेदारी वाले राज्यों, हरियाणा (0 प्रतिशत), महाराष्ट्र (3 प्रतिशत), तमिलनाडु (4 प्रतिशत) और गुजरात (6 प्रतिशत) का प्रदर्शन भी स्थिर रहा।

बहरहाल कर्नाटक और तेलंगाना में कर संग्रह अक्टूबर में 10 प्रतिशत बढ़ा, जहां सितंबर में संग्रह सुस्त रहा था। अधिकारियों और विशेषज्ञों का कहना है कि जीएसटी 2.0 में कर में कमी किए जाने से ऐसा हुआ है, जो 22 सितंबर से लागू हुआ। जीएसटी संग्रह के आंकड़े पहले के महीने के होते हैं, ऐसे में अक्टूबर के आंकड़े में ज्यादातर कारोबारियों ने सितंबर में इनवाइसिंग रोक रखी थी, जिससे ग्राहकों को कम दर का लाभ मिल सके।

एक अधिकारी ने कहा, ‘सितंबर में नई दरें सिर्फ अंतिम 8 दिन लागू थीं। उसके पहले तमाम कारोबारियों ने दरों में कटौती का अनुमान लगाते हुए बिक्री रोक रखी थी।’

Advertisement
First Published - November 4, 2025 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement