facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मार्च में GST कलेक्शन 8.8% बढ़कर ₹2 लाख करोड़ के पार

Advertisement

घरेलू बिक्री और आयात से बढ़ी वसूली; FY26 में कुल कलेक्शन 22.27 लाख करोड़ रुपये के पार

Last Updated- April 01, 2026 | 2:02 PM IST
GST Collection May 2026
Representational Image

GST Collection March 2026: ग्लोबल और घरेलू चुनौतियों के लिए सरकार के लिए राहत भरी खबर है। जीएसटी के जरिए सरकार की आमदनी 2 लाख करोड़ के पार चली गई। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2026 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन 8.8 फीसदी बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। घरेलू बिक्री और आयात से टैक्स कलेक्शन बढ़ने से जीएसटी रेवेन्यू को बूस्ट मिला। पिछले वर्ष मार्च 2025 में सकल GST संग्रह 1.83 लाख करोड़ रुपये था।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू रेवेन्यू में 5.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। वहीं आयात से मिलने वाला रेवेन्यू 17.8 फीसदी बढ़कर 53,861 करोड़ रुपये हो गया। मार्च के दौरान रिफंड जारी करने में भी 13.8 फीसदी का इजाफा देखने को मिला और यह 22,074 करोड़ रुपये रहा।

नेट GST रेवेन्यू 1.78 लाख करोड़

आंकड़ों के मुताबिक, रिफंड एडजस्ट करने के बाद नेट GST रेवेन्यू करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 8.2 फीसदी ज्यादा है।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के दौरान ग्रॉस GST कलेक्शन 8.3 फीसदी बढ़कर 22.27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। रिफंड एडजस्ट के बाद नेट रेवेन्यू 7.1 फीसदी बढ़कर 19.34 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

GST Collection: फरवरी में नेट रेवेन्यू 1.61 लाख करोड़ रहा

जीएसटी से फरवरी में नेट रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.9 फीसदी बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था, जो पिछले 6 महीनों में सबसे तेज ग्रोथ रेट थी। हालांकि, इसमें जीएसटी कम्पंसेशन सेस से मिलने वाली रकम शामिल नहीं हैं।

इससे पहले, नेट जीएसटी रेवेन्यू जनवरी के 1.70 लाख करोड़ रुपये और अक्टूबर के 1.69 लाख करोड़ रुपये था। बता दें, केंद्र सरकार ने 1 फरवरी से मुआवजा कम्पंसेशन सेस बंद कर दिया है। फरवरी महीने में दिया गया 5,063 करोड़ रुपये कम्पंसेशन सेस जनवरी में हुए लेनदेन का था।

PTI इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - April 1, 2026 | 1:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement