facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST council meeting updates: जीएसटी काउंसिल की बैठक में हो सकते हैं कई बड़े फैसले, कई चीजें हो सकती हैं सस्ती

Advertisement

बैठक में कैंसर की दवा Dinutuximab दवाई का इम्पोर्ट सस्ता हो सकता है। इसपर लग रहे 12 फीसदी IGST को जीरो किया जा सकता है।

Last Updated- July 11, 2023 | 2:28 PM IST
GST Council Meet: India concerned about global economic outlook: Sitharaman

GST Council Meet: आज यानी मंगलवार को दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली और राज्यों के प्रतिनिधियों वाली परिषद मल्टीप्लेक्स में बेचे जाने वाले खाद्य और पेय पदार्थों पर लागू जीएसटी रेट्स, कैंसर की दवा डिनुटुक्सिमैब के आयात पर जीएसटी छूट और विशेष चिकित्सा प्रयोजनों के लिए भोजन (FSMP) पर भी स्पष्टीकरण दे सकती है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक के अवसर पर ‘जीएसटी परिषद – एक यात्रा की ओर 50 कदम’ नामक एक लघु फिल्म जारी की है।

परिषद ने अब तक 49 बैठकें की हैं और Co-operative Federalism की भावना में लगभग 1500 निर्णय लिए हैं।

इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। जैसे कि देश में दवाइयों, SUV गाड़ियों, ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स रेसिंग से जुड़े बदलावों को लेकर इस बैठक में कुछ फैसले किए जा सकते हैं।

बैठक में कैंसर की दवा Dinutuximab दवाई का इम्पोर्ट सस्ता हो सकता है। इसपर लग रहे 12 फीसदी IGST को जीरो किया जा सकता है। इस दवा की एक डोज करीब 63 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें- GST Council Meet : जीएसटी को ED के दायरे में लाने का विरोध करेगी दिल्ली सरकार

इनके अलावा GST Council Meet के एजेंडे में जीएसटी ट्रिब्यूनल के गठन और रूल्स पर अंतिम मुहर लगाने एवं बोगस कंपनियों पर सख्ती बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल है। आज की काउंसिल की मीटिंग में बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और हॉर्स रेसिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने को लेकर एक बार फिर से चर्चा हो सकती है।

बाकी मुद्दों में स्टील स्क्रैप पर RCM (Reverse Charges Mechanism) के तहत ITC देने के लिए कमेटी का गठन संभव है। स्टील कंपनियों को स्टील स्कैप पर ITC क्लेम करने में दिक्कत आ रही है। जीएसटी ट्रिब्यूनल्स से जुड़े रूल्स और रेगुलेशन को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 12:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement