facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST कटौती से ऑटो सेक्टर को बड़ा फायदा, बाजार पूंजीकरण 3 लाख करोड़ बढ़ा

Advertisement

अमेरिका की तरफ से भारत के निर्यात पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने से (जो एशिया में सबसे ज्यादा है) कुल मिलाकर बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

Last Updated- September 10, 2025 | 8:25 AM IST
GST
Representative Image

GST 2.0: भारतीय वाहन निर्माता उपभोग करों में कटौती के सरकार के कदम के सबसे बड़े लाभार्थी के तौर पर उभरे हैं तथा मजबूत मांग की उम्मीद से उनके लाभ की संभावना बढ़ गई है।

निफ्टी ऑटो इंडेक्स (जो 15 ऑटो कंपनियों को ट्रैक करता है) ने 15 अगस्त से बाजार पूंजीकरण में करीब 3 लाख करोड़ रुपये (34 अरब डॉलर) जोड़े हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार एक दशक में सबसे बड़ी कटौती के साथ वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) को कम करने की सरकार की योजना की घोषणा की थी।

तब से सूचकांक में 12.7 फीसदी की उछाल आई है, जो इसी अवधि में निफ्टी 50 में हुई 1 फीसदी की बढ़त से कहीं ज्यादा है। अमेरिका की तरफ से भारत के निर्यात पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने से (जो एशिया में सबसे ज्यादा है) कुल मिलाकर बाजार की धारणा प्रभावित हुई।
मंगलवार को निफ्टी ऑटो इंडेक्स 27,183 पर मोटे तौर पर सपाट बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: GST घटने से Nexon, Venue और Baleno समेत इन टॉप-5 गाड़ियों की कीमतें होंगी कम, जानें किस कार पर कितना होगा फायदा

इस महीने की शुरुआत में जीएसटी परिषद ने उन प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया, जिनसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल की ज्यादातर वस्तुओं पर कर कम हो जाएंगे। सरकार ने ज्यादातर यात्री वाहन श्रेणियों पर जीएसटी को 31 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है, जिससे अगले महीने भारत के महत्वपूर्ण त्योहारी सीजन से पहले लाखों लोगों के लिए कारें और बाइक ज्यादा किफायती हो जाएंगी। त्योहारी सीजन सालाना ऑटो बिक्री में करीब एक-चौथाई का योगदान करता है। बाजार कीमत के हिसाब से देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया का शेयर 14 अगस्त से अब तक 19 फीसदी बढ़ा है। आयशर मोटर्स और टीवीएस मोटर कंपनी जैसी दोपहिया वाहन निर्माता भी ऑटो सूचकांक में अग्रणी प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में शामिल रही हैं।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषक शशांक कनोडिया ने कहा, ऑटो सेक्टर के लिए रोमांचक समय आने वाला है। उनका मानना है कि कर कटौती के बाद वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा कीमतें कम करने से प्रवेश स्तर की कारों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की मांग में वृद्धि होगी।

(ब्लूमबर्ग इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 10, 2025 | 8:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement