facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 2024-25 में ₹2.23 लाख करोड़ की GST चोरी का खुलासा, वित्त मंत्री ने दिए सख्त जांच के निर्देश

Advertisement

वित्त वर्ष 2024-25 में 2.23 लाख करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई, सीतारमण ने जांच तेज करने और जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया में सुधार के निर्देश दिए।

Last Updated- June 20, 2025 | 10:10 PM IST
GST Collection
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 2024-25 में 2.23 लाख करोड़ रुपये की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी का पता लगाया है। गुरुवार को यहां आयोजित सीबीआईसी सम्मेलन में साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों से यह पता चला। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीमा शुल्क और सीजीएसटी मामलों की जांच तेजी से पूरी करने, कर चोरी पर सख्त कार्रवाई करने और जीएसटी पंजीकरण एवं शिकायत निवारण में समयबद्ध सुधार करने का निर्देश दिया।

वित्त वर्ष 2023 में जीएसटी देने वाले करीब 62.21 फीसदी को ऑडिट किया गया और वित्त वर्ष 2025 में आंकड़ा बढ़कर 88.74 फीसदी हो गया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी करदाता को तीन साल में एक से ज्यादा बार ऑडिट नहीं किया गया है। रिफंड में सुधार की जानकारी देते हुए बताया गया कि 85 फीसदी दावों को 60 दिन की तय मियाद में निपटा दिया गया। 2024-25 के दौरान जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने का राष्ट्रीय औसत 94.3 फीसदी रहा।

Also read:  शेयर बाजार में रिकॉर्ड वैल्यूएशन, केप अनुपात से कम रिटर्न की चेतावनी

इस दौरान बताया गया कि शिकायत निवारण में भी सुधार देखा गया है और औसत निपटान समय निर्धारित 21 दिन से घटकर नौ दिन रह गया है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली पर 95 से 97 फीसदी अपीलें 30 दिन के भीतर निपटाई जा रही हैं, जो शानदार प्रदर्शन है। इस प्रदर्शन ने पिछले साल फरवरी से इस प्रणाली पर रैंकिंग में सीबीआईसी को 90 केंद्रीय मंत्रालयों में शीर्ष पांच स्थान पर पहुंचाया है।’

सीतारमण ने विभाग से करदाताओं और व्यापार निकायों के बीच खास तौर पर जीएसटी पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में जागरुकता अभियान बढ़ाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य व्यवसाय स्थान के प्रमाण के मुद्दों के कारण अक्सर अस्वीकृति होती है। उन्होंने पंजीकरण आवेदनों में सहायता के लिए सीजीएसटी क्षेत्रों के भीतर समर्पित हेल्पडेस्क बनाने का निर्देश दिया।

Advertisement
First Published - June 20, 2025 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement