facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

21 मिनट में मिला GST नंबर! नई फास्ट-ट्रैक योजना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Advertisement

1 नवंबर से शुरू हुई नई प्रणाली में दो-तिहाई जीएसटी रजिस्ट्रेशन 24 घंटे में मंजूर; सबसे तेज मंजूरी 21 मिनट में

Last Updated- November 25, 2025 | 8:59 AM IST
GST

केंद्र सरकार की नई फॉस्ट ट्रैक माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण योजना के तहत स्वचालित मंजूरियों में तेजी से उछाल आई है। यह योजना 1 नवंबर से शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस महीने के पहले 15 दिनों में 1,42,000 आवेदनों को मंजूरी दी गई। इस अवधि के दौरान जारी सभी पंजीकृत मंजूरियों में स्वचालित मंजूरियों की हिस्सेदारी दो तिहाई है।

नई व्यवस्था में कुल 2,17,000 जीएसटी पंजीकरण को मंजूरी दी गई थी। इनमें 66 प्रतिशत पंजीकरण ‘नई योजना के तहत 24 घंटे में मंजूरी दी गई’। इस योजना के तहत सबसे तेज मंजूरी 21 मिनट में दी गई थी। जीएसटीएन के सूत्र ने बताया, ‘नई प्रणाली में पहला पंजीकरण 1 नवंबर को 12:16 दोपहर में जारी किया गया था।’

जीएसटी परिषद ने सितंबर में हुई 56वीं बैठक में जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया को आसान, सुचारु और अधिक पारदर्शी बनाने वाले डिजाइन को मंजूरी दी थी। इस क्रम में 1 नवंबर, 2025 से जीएसटी सरलीकृत पंजीकरण प्रक्रिया के तहत दो तरह के मामलों में तीन कार्यदिवसों में पंजीकरण जारी किया गया : वे आवेदक जिन्हें सिस्टम डेटा विश्लेषण के आधार पर पहचानता है और स्वयं प्रति माह 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं आउटपुट कर देयता का आकलने करने वाले हैं। इस सिलसिले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते माह कहा था ‘इस एकल सुधार से 96 प्रतिशत नए आवेदकों को लाभ मिलने की संभावना है।’

अधिकारियों के अनुसार संशोधित जीएसटी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया ने नए करदाताओं के सिस्टम में प्रवेश की गति को महत्त्वपूर्ण रूप से पुनर्गठित किया है। अधिकारियों से मिली शुरुआती प्रतिक्रिया से पता चलता है कि नई पंजीकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।’फेडरेशन ऑफ इंडियन माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष राकेश छाबड़ा ने बताया, ‘केंद्र सरकार की 1 नवंबर से शुरू नई योजना में छोटे कारोबारी और प्रोफोशनल 24 घंटे में जीएसटी का पंजीकरण प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना में ज्यादातर पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट, आईटी फ्रीलांसर और अन्य सलाहकार आते हैं।’

चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म डी सी जी ऐंड कंपनी के पार्टनर दीपक अरोड़ा के अनुसार यह योजना छोटे करदाताओं की मदद के लिए सरकार की बेहतरीन पहल है। उन्होंने बताया, ‘मैंने इस प्रक्रिया का अनुभव किया है जो निर्धारित समय से पहले कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से काम कर रही है। समुदाय इस कदम से बहुत खुश है।’

सीए प्रीतम माहुरे ऐंड एसोसिएट्स के संस्थापक प्रीतम माहुरे ने कहा, ‘जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद हम व्यवसायों को तेजी से जीएसटी पंजीकरण प्रदान होते हुए देख रहे हैं। यह पहले के वर्षों की तुलना में काफी बेहतर है – अब पंजीकरण कुछ ही दिनों और कभी-कभी कुछ ही घंटों में हो जाते हैं जबकि पहले पंजीकरण में कुछ हफ़्ते लगते थे।’

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement