facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST मुनाफाखोरी: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

Advertisement

याची के वकील अभिषेक रस्तोगी ने तर्क दिया कि मुनाफाखोरी रोधी प्रावधान से जुड़ी समय सीमा अंतहीन नहीं हो सकती और इससे कारोबारियों को बहुत ज्यादा कठिनाई आएगी।

Last Updated- February 12, 2024 | 11:12 PM IST
supreme court

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत मुनाफाखोरी रोधी प्रावधानों की संवैधानिक वैधता से जुड़े एक मामले में उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा के 3 सदस्यों वाला पीठ संवैधानिक वैधता बरकरार रखने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ एक विशेष अनुमति याचिका की सुनवाई कर रहा है।

डिटर्जेंट विनिर्माता एक्सेल रसायन प्राइवेट लिमिटेड ने याचिका दायर कर कहा कि उच्च न्यायालय यह समझने में विफल रहा कि विवादित प्रावधान संविधान के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। यह उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में पहली याचिका है और अन्य कंपनियां भी यह रुख अपना सकती हैं।

याची के वकील अभिषेक रस्तोगी ने तर्क दिया कि मुनाफाखोरी रोधी प्रावधान से जुड़ी समय सीमा अंतहीन नहीं हो सकती और इससे कारोबारियों को बहुत ज्यादा कठिनाई आएगी।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में मुनाफारोधी प्रावधानों को जनहित में बताया था और यह भी कहा था कि ये संविधान के तहत दिए गए विधायी शक्तियों के अनुरूप ही हैं।

राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण (एनएए) का गठन इन प्रावधानों के तहत नवंबर 2017 में किया गया था, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कंपनियां इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों तक सामान की कीमत घटाकर पहुंचाएं। कई देशों में ऐसा देखा गया है कि जीएसटी लागू होने पर महंगाई बढ़ती है और जिंसों के दाम ऊपर जाते हैं।

जीएसटी लागू होने के बाद 2 साल के लिए स्थिति पर नजर रखने के लिए एनएए का गठन किया गया था। लेकिन उसके बाद इसका कार्यकाल दो बार बढ़ा दिया गया। दिसंबर 2022 से भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग कंपनियों के खिलाफ मुनाफाखोरी संबंधी शिकायतों को देख रहा है।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement