facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कांग्रेस नहीं होती तो मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, आरे कॉलोनी में मुंबई मेट्रो कार शेड में देरी नहीं होती: निर्मला सीतारमण

Advertisement

सीतारमण का दावा, पूर्ववर्ती महाविकास आघाडी(एमवीए) सरकार ने मुंबई उपनगरीय रेलवे नेटवर्क को बेहतर करने में रोड़े अटकाएं।

Last Updated- December 04, 2024 | 6:06 PM IST
If Congress was not there, Mumbai-Ahmedabad bullet train, Mumbai Metro car shed in Aarey colony would not have been delayed: Nirmala Sitharaman कांग्रेस नहीं होती तो मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, आरे कॉलोनी में मुंबई मेट्रो कार शेड में देरी नहीं होती: निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को पूर्ववर्ती “कांग्रेस नीत सरकार” पर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन और आरे कॉलोनी में मुंबई मेट्रो कार शेड सहित महाराष्ट्र में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया।

सीतारमण ने दावा किया कि कांग्रेस, अविभाजित शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की पूर्ववर्ती महाविकास आघाडी(एमवीए) सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा मुंबई के उपनगरीय रेलवे नेटवर्क की समस्याओं को हल करने का प्रयास किये जाने पर भी बाधाएं उत्पन्न कीं। सीतारमण ने राज्य भाजपा विधायक दल की बैठक में यह बात कही। इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया और अब वह भाजपा नीत सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर सीतारमण के साथ विजय रूपाणी भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, “अगर महा विकास आघाडी सरकार के कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस सत्ता में नहीं होती तो मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पहले ही शुरू हो गई होती।” सीतारमण ने मुंबई मेट्रो परियोजना के तहत आरे कार शेड निर्माण में देरी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों से महाराष्ट्र को शक्तिशाली राज्य बनाने का आह्वान करते हुए कहा, ”हम एक हैं तो सेफ हैं।”

Advertisement
First Published - December 4, 2024 | 6:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement