facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्वास्थ्य महंगाई दर लगातार उच्च स्तर पर, बाकी क्षेत्रों की कीमतों में आई कमी

Advertisement
Last Updated- April 13, 2023 | 10:46 PM IST
India Inflation

मार्च 2023 में भले ही प्रमुख महंगाई दर घटकर 6 प्रतिशत से नीचे आ गई है, लेकिन स्वास्थ्य महंगाई दर 6.59 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी हुई है। कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए यह अहम है। प्रमुख महंगाई दर में गैर खाद्य और गैर ईंधन वस्तुओं की कीमत में बढ़ोतरी शामिल होती है, जो कम उतार-चढ़ाव वाली वस्तुएं हैं।

प्रमुख महंगाई दर में कुछ अन्य क्षेत्रों जैसे घर में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं, सेवाओं और पर्सनल केयर उत्पादों की कीमत बढ़ी हुई बनी है। वहीं फरवरी की तुलना में मार्च में इसमें गिरावट आई है, जबकि स्वास्थ्य महंगाई दर बढ़ी है।

स्वास्थ्य सेवाओं की महंगाई दर फरवरी के 6.5 प्रतिशत की तुलना में मार्च में बढ़कर 6.59 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह लगातार सातवां महीना है, जब स्वास्थ्य महंगाई दर में वृद्धि हुई है। नवंबर 2022 से यह 6 प्रतिशत के ऊपर बनी हुई है।

वृद्धि की मुख्य वजह दवाओं के दाम में वृद्धि है, जिसकी स्वास्थ्य महंगाई दर में सबसे ज्यादा भूमिका है। दवाओं की महंगाई (गैर संस्थागत) मार्च में 7.20 प्रतिशत बढ़ी है, जो फरवरी में 7.15 प्रतिशत थी। यह अक्टूबर 2022 से 6 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है।

इक्रा में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘स्वास्थ्य महंगाई में दवाओं का अधिभार 70 प्रतिशत है। इसकी वजह से महंगाई दर ज्यादा नजर आ रही है।’

स्वास्थ्य की अन्य श्रेणियों में डॉक्टर/सर्जन से पहली बार परामर्श का शुल्क (गैर संस्थागत) भी फरवरी के 5.71 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 6.01 प्रतिशत हो गया है।

व्यक्तिगत देखभाल के उत्पाद की महंगाई दर फरवरी में 9.43 प्रतिशत के उच्च स्तर पर थी, जो मार्च में घटकर 8.25 प्रतिशत पर आ गई है। घर में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं और सेवाओं की महंगाई दर मार्च में घटकर 7 प्रतिशत पर आ गई है, जो फरवरी में 7.35 प्रतिशत थी।

क्वांटइको रिसर्च ने एक नोट में कहा है, ‘स्वास्थ्य को छोड़कर प्रमुख महंगाई दर की अन्य श्रेणियों में मार्च 2023 में सुस्ती नजर आई है। ‘

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 7:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement