facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महंगाई घटने से 2023 में भी जारी रहेगी घरों की बिक्री की रफ्तार : जेएलएल इंडिया

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 6:36 PM IST
Housing

देश में मुद्रास्फीति में कमी की संभावना और बिल्डरों से बेहतर मूल्य पर सौदों के कारण इस साल भी घरों की बिक्री में तेजी रहने की उम्मीद है। संपत्ति सलाहकार जेएलएल इंडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।

जेएलएल इंडिया ने बयान में कहा कि पिछले साल सात प्रमुख शहरों – मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और पुणे में घरों की बिक्री सालाना आधार पर 68 प्रतिशत बढ़कर 2,15,666 इकाई रही। 2021 में 1,28,064 आवासीय इकाइयां बिकी थीं।

मुंबई में मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे शहर और नवी मुंबई शामिल हैं। जेएलएल के अनुसार, पिछले साल घरों की बिक्री एक दशक में सबसे अधिक रही। हालांकि, यह वर्ष 2010 में 2,16,762 इकाइयों की रिकॉर्ड बिक्री से थोड़ा नीचे है।

जेएलएल द्वारा जारी आंकड़ों में केवल अपार्टमेंट की बिक्री शामिल हैं। रोहाउस, विला और प्लॉट की बिक्री को आंकड़े इसमें शामिल नहीं हैं।

जेएलएल इंडिया ने बिक्री के परिदृश्य पर कहा, ‘‘2023 में मुद्रास्फीति के नीचे आने के साथ रेपो दर में वृद्धि का सिलसिला पलटेगा। इससे घरों की बिक्री में तेजी जारी रहेगी।’’

जेएलएल इंडिया के मुताबिक, 2022 के दौरान ब्याज दरों, संपत्ति की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद आवासीय बिक्री बढ़ी थीं।

जेएलएल इंडिया के प्रबंध निदेशक और प्रमुख (आवासीय सेवा) शिवा कृष्णन ने कहा, ‘‘भारत की एक जुझारू घरेलू अर्थव्यवस्था है। यहां वृहद आर्थिक बुनियाद मजबूत है एक लचीली घरेलू अर्थव्यवस्था और मजबूत व्यापक आर्थिक मूलभूत है, जिसके चलते बिक्री की गति में ‘रुकावट’ अस्थायी प्रतीत होती है।’’

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement