facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2,000 रुपये के फटे नोट पर कितना पैसा मिलेगा? जानिए क्या है RBI के नियम

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 5:09 PM IST
Rs 2,000 notes deposit

2000 MUTILATED NOTE: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट सर्कुलेशन से वापस ले लिए हैं। RBI ने आम जनता को 23 मई से 30 सितंबर के बीच नोटों को बैंक में जमा करने या बदलने के लिए कहा है। हालांकि 30 सितंबर तक 2,000 रुपये के नोट लीगल टेंडर माने जाएंगे और इन नोटों से आप भुगतान कर सकते हैं। चूकिं 2,000 रुपये के नोटों का चलन कम था, इस कारण संभवत हो सकता है कि लोगों के पास रखे कई नोट कट-फट, सड़ या जल गए हो। सवाल यह है कि क्या बैंक इन नोटों को वापस लेंगे? अगर वापस लेंगे तो कितना रिफंड मिलेगा। इस संबंध में RBI के नियम क्या कहते हैं? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब

कटे-फटे नोट बदलने से बैंक इनकार नहीं कर सकते

अगर आपके पास भी 2,000 रुपये के कटे-फटे या सड़े-गले नोट है, तो आपको घबराने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। RBI और कोई अन्य बैंक इस तरह के नोटों को वापस लेने से इंकार नहीं कर सकता है। RBI के (नोट रिफंड) नियम के तहत कटे-फटे या सड़े-गले नोट को एक्सचेंज किया जा सकता है। देशभर में RBI के ऑफिस और नामित बैंकों में बेकार नोट को एक्सचेंज कराया जा सकता है। हालांकि रिफंड पूरी तरह से नोट की स्थिति पर निर्भर करता है।

2,000 रुपये के कटे-फटे नोट पर कितना मिलेगा रिफंड

RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 2000 रुपये के नोट की लंबाई- 16.6 cm, चौड़ाई- 6.6 cm और एरिया 109.56 वर्ग सेंटीमीटर होता है। ऐसे में नोट के 88 वर्ग सेंटीमीटर होने पर पूरा पैसा मिलेगा। यदि नोट 44 वर्ग सेंटीमीटर है तो आधा ही रिफंड मिलेगा। वहीं 500 रुपये के नोट की लंबाई- 15 cm, चौड़ाई- 6.6 cm और एरिया 99 वर्ग सेंटीमीटर होता है। ऐसे में 500 रुपये के नोट यदि 80 वर्ग सेंटीमीटर है तो फुल रिफंड मिलेगा, जबकि 40 वर्ग सेंटीमीटर होने पर रिफंड आधा मिलेगा।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement