facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जून में ई-वे बिल के सृजन में आई 2.6 प्रतिशत कमी

Advertisement

जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) के आंकड़ों से पता चलता है कि जून में 11.948 करोड़ ई-वे बिल का सृजन हुआ है, जो मई के 12.265 करोड़ की तुलना में 2.6 प्रतिशत कम है।

Last Updated- July 07, 2025 | 10:33 PM IST
Preparation to amend GST law from the previous date, real estate companies may face a shock GST कानून में पिछली ति​थि से संशोधन की तैयारी, रियल एस्टेट कंपनियों को लग सकता है झटका

देश में वस्तु की आवाजाही के प्रमुख संकेतक ई-वे बिल का सृजन जून महीने में मामूली कम हुआ है। इससे इस महीने में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में कमी के संकेत मिल रहे हैं।

जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) के आंकड़ों से पता चलता है कि जून में 11.948 करोड़ ई-वे बिल का सृजन हुआ है, जो मई के 12.265 करोड़ की तुलना में 2.6 प्रतिशत कम है। मासिक आधार पर गिरावट के बावजूद पिछले साल जून में हुए 10.01 करोड़ ई-वे बिल सृजन की तुलना में यह उल्लेखनीय रूप से 19.3 प्रतिशत ज्यादा है। क्रमिक आधार पर ई-वे बिल की संख्या मई में 2.83 प्रतिशत बढ़ी थी, जबकि अप्रैल में 4.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

राज्य के भीतर और एक राज्य से दूसरे राज्य में 50,000 रुपये से अधिक की वस्तु की आवाजाही के लिए ई-वे बिल जरूरी होता है। इसे व्यापार और आर्थिक गतिविधियों के संकेतक के रूप में देखा जाता है। कारोबारी जून के लेनदेन पर लगे जीएसटी का भुगतान जुलाई में करेंगे। जून में राज्य के भीतर आवाजाही पर सृजित ई-वे बिल 7.884 करोड़ और एक राज्य से दूसरे राज्य में वस्तु की आवाजाही के लिए सृजित ई-वे बिल 4.06 करोड़ रहा है।  जून महीने में भारत के विनिर्माण क्षेत्र में तेज वृद्धि दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement